फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM rawat said, haridwar is ready for arddhakumbh.

केंद्र की मदद के बिना भी अर्द्धकुंभ के इंतजाम चकाचक: CM

Wed, 13 Jan 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Jan 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
CM rawat said, haridwar is ready for arddhakumbh.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अर्द्धकुंभ मेले की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बताते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के सहयोग के बिना भी मेले को सकुशल संपन्न कराने की तमाम व्यवस्था कर चुकी है।

विज्ञापन


हालांकि अब भी उन्हें केंद्र सरकार से आर्थिक मदद मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने अर्द्धकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


अर्द्धकुंभ मेला सकुशल संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से मंगलवार को आयोजित पूजा-अर्चना में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और मां गंगा की कृपा से मेला सकुशल संपन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर लगाया गंगा के अपमान का आरोप

CM rawat said, haridwar is ready for arddhakumbh.

केंद्र सरकार पर हरिद्वार और गंगा के अपमान का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम आग्रह के बाद भी केंद्र ने बजट उपलब्ध नहीं कराया। आपदा के बाद बनी परिस्थितियों में राजजात यात्रा, चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा का सकुशल आयोजन कराकर राज्य सरकार ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि उत्तराखंड हर लिहाज से सुरक्षित है।

अर्द्धकुंभ मेला इस दिशा में और भी बड़ा संदेशवाहक बनने वाला है। जगह-जगह टूटे पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से इस बारे में बात की है। उम्मीद है कि मार्च तक राजमार्गों को ठीक करा दिया जाएगा। वे इसके बारे में फिर भी बात करने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed