फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm rawat in Astrologers hand.

ज्योतिषियों के चक्कर में सीएम ने शक्तिमान से नजरें फेरी: भट्ट

Wed, 13 Jul 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
cm rawat in Astrologers hand.
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ज्योतिषियों के चक्कर में शक्तिमान से नजरें फेल ली हैं। सीएम इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। कहा कि जिस सरकार का मुखिया ऐसे अस्थिर मस्तिष्क से काम करता हो वह प्रदेश का भला कर ही नहीं सकती।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी बयान में भट्ट ने कहा कि शक्तिमान एक दुखद दुर्घटना का शिकार हुआ था, लेकिन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेजुबान पशु की मौत पर भी राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की।
विज्ञापन


ज्योतिषियों ने सीएम को समझा दिया
इस पर सीएम ने भाजपा को बदनाम करने की मुहिम छेड़ दी। इसी के चलते भाजपा विधायक गणेश जोशी के खिलाफ  मुकदमा दायर किया गया। कहा है कि अब कुछ ज्योतिषियों ने मुख्यमंत्री को समझा दिया है कि शक्तिमान उनके लिए ठीक नहीं है, जो उनकी विधानसभा में वापसी में बाधक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनते ही उन्होंने शक्तिमान की प्रतिमा को विधानसभा चौक से हटवा ही नहीं दिया, बल्कि पुलिस लाइन में भिजवाने के बाद यह कह कर शक्तिमान से ही पल्ला झाड़ लिया कि वे प्रतिमा का अनावरण भी नहीं करेंगे। भट्ट ने कहा है कि इससे साफ है कि हरीश रावत को सिर्फ कुर्सी से मतलब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed