{"_id":"578558b64f1c1b027d13e897","slug":"cm-rawat-in-astrologers-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिषियों के चक्कर में सीएम ने शक्तिमान से नजरें फेरी: भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिषियों के चक्कर में सीएम ने शक्तिमान से नजरें फेरी: भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ज्योतिषियों के चक्कर में शक्तिमान से नजरें फेल ली हैं। सीएम इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। कहा कि जिस सरकार का मुखिया ऐसे अस्थिर मस्तिष्क से काम करता हो वह प्रदेश का भला कर ही नहीं सकती।
विज्ञापन
मंगलवार को जारी बयान में भट्ट ने कहा कि शक्तिमान एक दुखद दुर्घटना का शिकार हुआ था, लेकिन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेजुबान पशु की मौत पर भी राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की।
विज्ञापन
ज्योतिषियों ने सीएम को समझा दिया
इस पर सीएम ने भाजपा को बदनाम करने की मुहिम छेड़ दी। इसी के चलते भाजपा विधायक गणेश जोशी के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया। कहा है कि अब कुछ ज्योतिषियों ने मुख्यमंत्री को समझा दिया है कि शक्तिमान उनके लिए ठीक नहीं है, जो उनकी विधानसभा में वापसी में बाधक होगा।
विज्ञापन
यह सुनते ही उन्होंने शक्तिमान की प्रतिमा को विधानसभा चौक से हटवा ही नहीं दिया, बल्कि पुलिस लाइन में भिजवाने के बाद यह कह कर शक्तिमान से ही पल्ला झाड़ लिया कि वे प्रतिमा का अनावरण भी नहीं करेंगे। भट्ट ने कहा है कि इससे साफ है कि हरीश रावत को सिर्फ कुर्सी से मतलब है।