फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami reached Haridwar, laid the foundation stone of 1152 houses

Haridwar: सीएम धामी ने किया 2464 भवनों का शिलन्यास, कहा- 2024 तक हर व्यक्ति को मुहैया कराएंगे छत

Sat, 11 Jun 2022 04:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Jun 2022 04:59 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि 2024 तक उत्तराखंड के हर व्यक्ति को सरकार छत मुहैया कराने का संकल्प पूरा करेगी। कहा  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड विकास की दृष्टि से देश का नंबर एक राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami reached Haridwar, laid the foundation stone of 1152 houses
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम अनेकी हेतमपुर महादेव रोड पर बनाए जा रहे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का शनिवार को शिलान्यास किया। योजना में तीन विधानसभा क्षेत्रों के 2464 लाभार्थियों को आवास मिलेंगे। आवास ओजस कंपनी की ओर से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें रानीपुर विधानसभा में 1152, मंगलोर में 544 और खानपुर विधानसभा क्षेत्र के शिकारपुर में 767 लोगों को आवास मिलेंगे। सीएम धामी ने कहा कि 2024 तक उत्तराखंड के हर व्यक्ति को सरकार छत मुहैया कराने का संकल्प पूरा करेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड विकास की दृष्टि से देश का नंबर एक राज्य बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश की सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में नया परिवर्तन हुआ है। सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं अन्य क्षेत्रों में आगे रहने के लिए लोगों को अब काम करना पड़ेगा। इसलिए सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हर व्यक्ति को छत देने का संकल्प

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री के हर व्यक्ति को छत देने के प्रयास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसी सोच के साथ सरकार काम कर रही है। कहा कि मुफ्त राशन योजना में उत्तराखंड के 60 लाख लोग लाभांन्वित हो रहे हैं। योजना सितंबर तक बढ़ाई गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का जो संकल्प लिया था वह पूरा होता दिखाई दे रहा है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराना मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता धरातल पर साकार हो रही है। केंद्र सरकार ने देश की जनता को जो तोहफा दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। 

वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि मोदी और धामी सरकार गरीबों की सरकार है। सैकड़ों योजनाएं गरीबों के लिए शुरू की गई हैं। उत्तराखंड सरकार जनता के हितों के लिए प्रतिबंध है। स्थानीय विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आवास योजना से क्षेत्र की जनता लाभांन्वित होगी।

ये भी पढ़ें...Football Sensation: कॉर्नर किक से छाया हेमराज, वायरल हो रहा उत्तराखंड का Messi, सीएम धामी भी हुए फैन

इस दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, एसएसपी डा. योगेंद्र रावत, आवास एवं विकास परिषद आयुक्त सुरेंद्र नाथ पांडे, अपर आवास आयुक्त प्रकाश चंद दुमका, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, खानपुर विधायक उमेश शर्मा, मंगलोर विधायक सरवत करीम अंसारी, सुरेश राठौर, प्रणव सिंह चैंपियन, जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, सुशील चौहान, ओमप्रकाश जगदमनी, विकास तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed