फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami inaugurated Maa Purnagiri fair welcomed with Kumaoni Choliya dance

Nainital: सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का सीएम ने किया शुभारंभ, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Thu, 09 Mar 2023 03:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Mar 2023 03:22 PM IST
सार

सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का आज सीएम धामी ने शुभारंभ किया। प्रतिवर्ष इस शक्ति पीठ की यात्रा करने आस्थावान श्रद्धालु कष्ट सहकर भी यहां आते हैं। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम ने बताया कि व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए मेला क्षेत्र में छह सेक्टर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami inaugurated Maa Purnagiri fair welcomed with Kumaoni Choliya dance
रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में सीएम ने लिया हिस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान कुमाऊंंनी छोलिया नृत्य से सीएम धामी का भव्य स्वागत हुआ। उनके साथ इस दौरान सांसद अजय टम्टा मौजूद रहे। हलांकि जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या और वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर- जौलजीबी रोड स्थित चरण मंदिर से उचौलीगोठ टनकपुर तक आयोजित रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर साहसिक पर्यटन के नए आयामों को प्रदेश के विभिन्न डेस्टिनेशनों पर स्थापित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राफ्ट में बैठकर अन्य प्रतिभागियों के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतिवर्ष इस शक्ति पीठ की यात्रा करने आस्थावान श्रद्धालु कष्ट सहकर भी यहां आते हैं।  होली के अगले दिन यानी आज नौ मार्च से शुरू हो चुके पूर्णागिरि मेले के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए मेला क्षेत्र में छह सेक्टर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Rudrapur: महिला ने छत से कूदकर दी जान, हाथ पर पेन से लिखा मिला मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का नाम

बताया कि ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर सेक्टर में तहसीलदार पिंकी आर्या को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा भैरव मंदिर से काली मंदिर तक सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आरके यादव को, काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक लोनिवि के एई विभोर गुप्ता को, ककरालीगेट से ठुलीगाड़ तक जल संस्थान के एई बीएस कुवार्बी, टनकपुर सेक्टर में ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी को और बनबसा मेला क्षेत्र सेक्टर में नगर पंचायत ईओ राकेश कोटिया को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed