फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami decision about ACR of officers

उत्तराखंड: अधिकारियों की एसीआर लिखने के अधिकार पर मंत्रियों के एक सुर, मुख्यमंत्री धामी के फैसले पर सभी की निगाहें

Thu, 31 Mar 2022 04:21 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Mar 2022 04:21 PM IST
सार

पिछली सरकार में मंत्रियों और अधिकारियों के बीच टकराव की स्थित बनी रही। एक मंत्री के साथ तो अधिकारी का विवाद खूब सुर्खियों में रहा। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami decision about ACR of officers
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने नई सरकार में मंत्रियों के उच्च अधिकारियों की एसीआर लिखने का जो मुद्दा उठाया, अब विभाग बंटवारे के बाद मंत्री भी उस पर एकजुट नजर आ रहे हैं। अमर उजाला ने बुधवार को जानी मंत्रियों के मन की बात।

विज्ञापन


दरअसल, पिछली सरकार में मंत्रियों और अधिकारियों के बीच टकराव की स्थित बनी रही। एक मंत्री के साथ तो अधिकारी का विवाद खूब सुर्खियों में रहा। तभी से इस मुद्दे को भी हवा मिलने लगी थी कि ब्यूरोक्रेसी को नियंत्रण में रखने के लिए मंत्रियों के पास पूर्व की भांति उच्च अधिकारियों की एसीआर(वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) लिखने का अधिकार होना चाहिए।
विज्ञापन


नई सरकार आई तो पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने इसकी शुरुआत कर दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने मंत्रियों को यह अधिकार देने का प्रस्ताव रख दिया। अब विभागों का बंटवारा होने के बाद मंत्री भी अपने इस अधिकार के प्रति एकजुट नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज को जरूर कुछ महसूस हुआ होगा। काम करने में कोई परेशानी हुई होगी। अगर नियमानुसार होगा तो हम यह प्रयास करेंगे कि यह अधिकार मंत्रियों को मिले। वह भी तब जबकि ब्यूरोक्रेट्स की बात होती है तो उन पर लगाम लगाने की बात भी होती है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित तौर पर मंत्रियों को उच्च अधिकारियों की एसीआर का अधिकार मिलना चाहिए।


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने से मची खलबली, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

अधिकारियों को लेकर जो इंप्रेशन है, उस हिसाब से भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी इस मामले में एकसाथ हैं। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हम सभी प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। ब्यूरोक्रेसी हो या मंत्री, सभी को कार्य संस्कृति में सुधार लाना होगा। उन्होंने कहा कि इस विषय पर हम बैठकर बातचीत करेंगे। जबकि मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले का संज्ञान लिया है। जो भी बेहतर होगा, वह निर्णय हम लोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed