फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami and BJP State President Mahendra Bhatt reached Delhi

सीएम का दिल्ली दौरा: केंद्रीय मंत्री शाह से मिले सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की नड्डा से मुलाकात

Sat, 06 Aug 2022 04:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Aug 2022 04:46 PM IST
सार

अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के पहले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कल वह नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नड्डा से मुलाकात की। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami and BJP State President Mahendra Bhatt reached Delhi
अमित शाह और नड्डा से की सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पुलिस की आवासीय सुविधा के लिए 500 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की। उन्होंने इसके तहत 250 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने का भी अनुरोध किया। सीएम ने पुलिस के आधुनिकीकरण और निर्भया फंड की धनराशि बढ़ाने का मसला भी उठाया।

विज्ञापन


शनिवार को नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस आधुनिकीकरण योजना में वित्तीय वर्ष 2014-15 तक उत्तराखंड राज्य को प्रतिवर्ष औसतन 13 करोड़ रुपये स्वीकृत होते थे। लेकिन वर्ष 2015 -16 से यह धनराशि घट कर प्रतिवर्ष औसतन मात्र पांच करोड़ रुपये रह गई है। उन्होंने इस योजना में राज्य को प्रतिवर्ष 20 करोड़ स्वीकृत करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


उन्होंने महिला एवं बाल्य सुरक्षा के साथ अन्य अवसंरचनात्मक सुदृढ़ीकरण के लिए 25 करोड़ रुपये निर्भया फंड में स्वीकृत करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत राज्य की सीमांत पुलिस चौकियों के भवन निर्माण के लिए 33 करोड़ देने, महिला और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध रोकने की योजना में आठ करने मंजूर करने का भी अनुरोध किया उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की आवासीय सुविधा बढ़ाने का मसला भी केंद्रीय मंत्री से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मद में धनराशि का 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने के लिए 500 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की आवश्यकता है। उन्होंने पहले चरण में 250 करोड़ स्वीकृत करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने शाह को प्रदेश में चल रही हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों से भी अवगत कराया।

जेपी नड्डा से की प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने नई टीम पर चर्चा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर नड्डा से मंत्र लिया। भट्ट के मुताबिक, उनके नेतृत्व में बनाई जाने वाली नई टीम के स्वरूप पर भी चर्चा हुई। उन्होंने हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बारे में राष्ट्रीय जानकारी दी। 

भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेदारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। भट्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य के राजनीतिक और सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा हुई और उनसे मार्गदर्शन लिया। भट्ट ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद वह जिलों के प्रवास पर निकलेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। नई टीम का स्वरूप तय करने के लिए वह कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लेंगे। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद टीम घोषित कर दी जाएगी। 


ये भी पढ़ें...तिरंगा रैली के दौरान हादसा: पिथौरागढ़ हाईवे पर छात्र को कैंटर ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम


भट्ट और बलूनी से भी की शिष्टाचार भेंट
अपने पहले दिल्ली दौरे के दूसरे दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कई अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने अस्वस्थ चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद ओम माथुर की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व सांसद अनिल बलूनी, सांसद अजय टम्टा, डॉ. अनिल जैन से भी उन्होंने शिष्टाचार भेंट की और राजनीतिक विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed