फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Press Conference: BJP will run Save Democracy and Remove Anarchy campaign

Dehradun News: सीएम प्रेस वार्ता भाजपा चलाएगी लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ अभियान

Fri, 23 Oct 2026 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
CM Press Conference: BJP will run Save Democracy and Remove Anarchy campaign
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है लेकिन कांग्रेस चुनावी पराजय स्वीकार करने के बजाए सांविधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस की यह नई न्याय यात्रा नहीं, बल्कि पहले भी थूकने वाली यात्रा निकल चुकी है। जनता ने कांग्रेस का क्या हश्र किया, यह छिपा नहीं है। उन्होंने बताया कि भाजपा 22 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रदेशभर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चलाएगी। पहला चरण 22 अक्तूबर से पांच नवंबर तक और दूसरा चरण 11 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर विकास, सुशासन और राजनीतिक स्थिरता के नए युग की शुरुआत की। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते वर्षों में भारत ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है और गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, वंचित वर्गों तथा सैनिकों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इन उपलब्धियों को स्वीकार करने के बजाए भ्रामक प्रचार और नकारात्मक राजनीति के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, दीप्ति रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह प्रभारी राजेंद्र नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

सभी जिलों में निकाली जाएंगी पदयात्राएं

मुख्यमंत्री ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि प्रथम चरण में 31 अक्तूबर को श्रीनगर गढ़वाल में पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसके बाद दो नवंबर को देहरादून में विशाल पदयात्रा होगी, जिसमें 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। फिर तीन नवंबर को रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में भी पदयात्रा आयोजित होगी। अभियान के तहत सभी 13 जिलों में जनता के बीच पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर संवाद स्थापित किया जाएगा।

--

कांग्रेस की न्याय यात्रा पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस की प्रस्तावित न्याय यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को सबसे पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि अपने लंबे शासनकाल में उसने प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिए क्या कार्य किए। कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा के पीछे न तो कोई स्पष्ट अवधारणा दिखाई देती है और न ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर कोई ठोस रोडमैप। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वास्तविक मुद्दों पर जवाब देने के बजाए अपुष्ट आरोपों और भ्रामक विमर्श के सहारे राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।


--

प्रीतम सिंह के भाई के वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच जरूरी

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के भाई से संबंधित वायरल ऑडियो प्रकरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। कहा कि इस प्रकरण की पार्टी स्तर पर जांच की जा रही है ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें। किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार पीड़ित के साथ खड़ी है और किसी भी मामले में न्याय और निष्पक्षता सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed