फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM interacted with the meritorious, clicked a lot of selfies

Dehradun News: मेधावियों के साथ सीएम ने किया संवाद, खूब खिंचाई सेल्फी

Fri, 28 Jul 2023 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
CM interacted with the meritorious, clicked a lot of selfies
पहली बार मुख्यमंत्री आवास के अंदर प्रवेश करते होनहारों की आंखों में मेधा की चमक है। अंदर पहुंचते ही खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। प्रदेशभर से आए बच्चे भी सीएम को अपने बीच पाकर गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। सीएम बच्चों को संबोधित करते हैं तो यह बताना भी नहीं भूलते कि सिर्फ उनकी काबिलियत ने ही उन्हें यहां तक पहुंचाया है। सीख भी देते हैं कि यह पहला पायदान है। अभी तो बहुत आगे जाना है। संबोधन खत्म होने के बाद बच्चों ने सीएम को घेर लिया। सीएम धामी भी इन होनहारों के साथ प्रफुल्लित नजर आए। बच्चों से हाथ मिलाया तो कई के साथ सेल्फी भी ली। सीएम ने बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों को बिना किसी बंदिश के बोलने का मौका दिया गया। मा.सि.रि.
विज्ञापन

--
वैकल्पिक विषयों को मिले पढ़ने का मौका
सरस्वती विद्या मंदिर ऋषिकेश के आयुष ने सीएम से कहा कि मेधावियों की तरह अभिभावकों और गुरुजनों का भी सम्मान होना चाहिए। वह डॉक्टर बनना चाहते थे लेकिन गणित में भी उनकी रुचि थी। सीबीएसई की तरह वह गणित के साथ जीव विज्ञान पढ़ना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और जीव विज्ञान छोड़ना पड़ा। ऐसी व्यवस्था हो कि वैकल्पिक विषयों को भी छात्र पढ़ सकें। वहीं, जीबी पंत राजकीय इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा दीपांजलि गोस्वामी ने कहा, उनके स्कूल में गेस्ट टीचर नहीं आते। इससे कई बच्चों का परिणाम प्रभावित हो गया। उन्होंने बारिश में रास्ते खराब होने की समस्या भी बताई।
विज्ञापन

--
छात्रा ने बताई कूड़े की समस्या, सीएम ने तुरंत डीएम को दिए निर्देश
विवेकानंद इंटर कॉलेज, बागेश्वर की पल्लवी जोशी ने कहा, उच्च शिक्षा के लिए वहां अच्छे विकल्प नहीं हैं। इसलिए लोग अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पलायन कर रहे हैं। सरस्वती विद्या मंदिर, भटवाड़ी, उत्तरकाशी की दसवीं की छात्रा कोमल ने कहा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए जिले में कोई इंतजाम नहीं है। उत्तरकाशी से आईं दसवीं की छात्रा अंशिका ने कूड़े का मुद्दा उठाया। कहा, गंदगी के कारण सड़क से गुजरने में लोगों को दिक्कत होती है। इस पर सीएम ने डीएम को फोन कर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed