फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm inspection in uttarakhand secretariat 

CM त्रिवेंद्र का सचिवालय में छापा, कहा अगली बार नहीं बख्शे जाओगे

Sat, 06 May 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
cm inspection in uttarakhand secretariat 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत न शुक्रवार को अचानक सचिवालय के अनुभागों में छापा मारा। छापे के दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। मुख्यमंत्री ने अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची तलब कर मुख्य सचिव एस. रामास्वामी को ताकीद किया कि वे प्रमुख सचिवों व सचिवों को अनुभागों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दें।

विज्ञापन


छापे की कार्रवाई के दौरान अनुभागों में व्याप्त अव्यवस्थाओं से भी मुख्यमंत्री बेहद क्षुब्ध दिखे। उन्होंने अनुभागों में बेतरतीब बिखरी फाइलों और पत्रावलियों को अविलंब सुव्यस्थित करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री को ऐसी सूचना थी कि सचिवालय में कर्मचारी समय पर ड्यूटी नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह उन्हें राष्ट्रपति के स्वागत के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाना था। उनका सचिवालय आने का कोई कार्यक्रम भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर अचानक वह सचिवालय पहुंच गए। डे अफसर शिव शंकर मिश्र व अन्य अफसरों के साथ सीएम करीब 9.35 बजे सचिवालय पहुंचे। सचिवालय कर्मियों का ड्यूटी आने का समय 9.30 बजे है। उन्होंने गृह अनुभाग एक, दो, पांच, छह व सात, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के अनुभाग तीन, चार व पांच, उच्च शिक्षा के अनुभाग तीन, ऊर्जा के अनुभाग एक, कार्मिक के अनुभाग एक व दो का निरीक्षण किया।

सीएम ने जब उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कुछ अनुभागों में अनुभाग अधिकारी तक नहीं थे। समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर आपरेटर भी सीएम के छापे के बाद आफिस पहुंचे। 

सीएम की हिदायत, पुनरावृत्ति न हो

cm inspection in uttarakhand secretariat 
मचा हड़कंप, दौड़े-दौड़े पहुंचे कर्मचारी
सीएम के छापे से सचिवालय में हड़कंप मच गया। जिन अनुभागों में सीएम नहीं जा सके, वहां पहुंचे कर्मचारियों ने लेटलतीफ कर्मचारियों को छापे की सूचना दी। सूचना मिलते ही कर्मचारी दौड़े-दौड़े सचिवालय पहुंचे। सीएम के जाने के बाद प्रभारी सचिव राजस्व हरबंस सिंह चुघ भी राजस्व अनुभाग में निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने अनुभाग अधिकारी को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

सीएम की हिदायत, पुनरावृत्ति न हो
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एस. रामास्वामी को निर्देश दिए कि वे डयूटी से अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि ये उनका पहला निरीक्षण था, लेकिन इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। सीएम अनुभागों में सफाई व्यवस्था से भी नाराज थे। उन्होंने मुख्य सचिव को ताकीद किया कि वह सभी प्रमुख सचिवों व सचिवों को निर्देश दें कि वे अनुभागों का नियमित निरीक्षण करें।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण में जो अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं, उन सभी को चेतावनी पत्र जारी किया जा रहा है। पुनरावृत्ति होने पर सचिवालय प्रशासन सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।
-आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव, एसएडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed