{"_id":"19becaeb638903b3615eae9efe83914e","slug":"cm-harish-rawat-neck-fracture","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुख्यमंत्री को फिलहाल सर्जरी की जरूरत नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मुख्यमंत्री को फिलहाल सर्जरी की जरूरत नहीं’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 22 Jun 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत को फिलहाल सर्जरी की जरूरत नहीं है। गर्दन पर लगी चोट रिकवर हो रही है। यह जानकारी सीएमआई के निदेशक और सीनियर न्यूरो सर्जन डा. महेश कुड़ियाल ने दी।
विज्ञापन
डा. कुड़ियाल ने रविवार को एम्स में मुख्यमंत्री रावत का हालचाल लिया और स्वास्थ्य परीक्षण किया। डा. कुड़ियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की गर्दन के ठीक नीचे रीढ़ की हड्डी सी-1 और सी-2 में फ्रेक्चर हुआ था।
विज्ञापन
यह बहुत अहम स्थान होता है। इसमें खतरा भी हो सकता है। फ्रेक्चर हेयर लाइन है पर यह बहुत टिप्कल होता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन
फिलहाल सर्जरी की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को एक हफ्ते के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता और भागदौड़ अधिक होने की वजह से तकलीफ बढ़ सकती है। इसीलिए वे जितना अधिक आराम कर लेंगे, उतना फायदा रहेगा।