{"_id":"4bbc35f125b6c240517fe0d63565c319","slug":"cm-harish-rawat-met-santosh-gangwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश की मांग पर केंद्र ने दिया उत्तराखंड को तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश की मांग पर केंद्र ने दिया उत्तराखंड को तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Nov 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार उत्तराखंड में ऊन बैंक की स्थापना करेगी। इसके अलावा टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में भी केंद्र राज्य सरकार को सहयोग करेगा।
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत की इन मांगों पर केंद्रीय राज्य मंत्री टेक्सटाइल (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने हामी भर दी है।
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मिले हरीश
बुधवार को गंगवार से दिल्ली में हुई मुलाकात में सीएम ने केंद्र की प्रस्तावित टेक्सटाइल नीति पर चर्चा की।
रावत ने राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में ऊन बुनाई के काम में लगीं जनजातियों को करघा स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता, डाई इकाइयों के मेकेनाइजेशन व पर्वतीय क्षेत्रों में सिल्क व टसर के संवर्धन के लिए पर्याप्त सहायता और बहुमूल्य ओक के वृक्ष व अन्य वन आधारित गतिविधियों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने की मांग की।
विज्ञापन
मुनिस्यारी में टेक्सटाइल पार्क की योजना
सीएम ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जसपुर में बड़ा टेक्सटाइल पार्क व मुनिस्यारी में मिनी टेक्सटाइल पार्क बनाने की योजना है। मुनिस्यारी के मिनी टेक्सटाइल पार्क में ऊन से संबंधित वस्त्रों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इसे पर्यटन से संबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड में टेक्सटाइल क्षेत्र को विकसित करने के लिए हर जरूरी सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त एसडी. शर्मा भी मौजूद थे।