फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Dhami visited affected area Pithoragarh helicopter Heavy rains landslides in Uttarakhand cloud burst

आफत की बारिश: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में हुए नुकसान का किया हवाई सर्वेक्षण, प्रभावितों को दिया मदद का भरोसा

Sun, 11 Sep 2022 02:56 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Sep 2022 02:56 PM IST
सार

मूसलाधार बारिश पिथौरागढ़ में आफत बनकर बरसी। नेपाल के दार्चुला के ऊंचाई वाले क्षेत्र दल लेख में बादल फटने से उफनाए लास्कू नाले ने भारी तबाही मचाई है। इसका पानी काली नदी में जाने से नवगाड़ गांव और महाकाली नगर पालिका में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हैं जबकि 30 से अधिक मकान जमींदोज हो गए हैं।

विज्ञापन
Cm Dhami visited affected area Pithoragarh helicopter Heavy rains landslides in Uttarakhand cloud burst
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के खोतिला क्षेत्र (धारचूला) में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। सीएम ने आपदा प्रभावितों को हर सम्भव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


सीएम ने बताया कि कयहां काफी नुकसान हुआ है। कोकिला गांव के 58 परिवार के मकान पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं। एल धारा में भूस्खलन हुआ है उससे धारचूला शहर में मलबा आ गया है, काफी घर उसकी जद में आ गए हैं। हम लोग यहां पुनर्वास की व्यवस्था की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


नेपाल के दार्चुला के ऊंचाई वाले क्षेत्र दल लेख में बादल फटने से उफनाए लास्कू नाले ने भारी तबाही मचाई है। इसका पानी काली नदी में जाने से नवगाड़ गांव और महाकाली नगर पालिका में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हैं जबकि 30 से अधिक मकान जमींदोज हो गए हैं। इधर, भारतीय क्षेत्र में भी भारी मात्रा में आए पानी और मलबे की वजह से धारचूला के खोतिला में 36 मकानों में मलबा, पानी भर गया है। घर में घुसे पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के दार्चुला के दल लेख में शुक्रवार रात 11 बजे के करीब मूसलाधार बारिश हुई जिससे लास्कू नाला उफान पर आ गया। स्थानीय लोग जहां इसे बादल फटना बता रहे हैं, वहीं प्रशासन अतिवृष्टि कह रहा है। जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक जगत गाहा ने बताया कि आपदा से महाकाली नगर पालिका दो निवासी नंद राम बोहरा (77), वार्ड नंबर एक सल्ला निवासी मानमती कार्की (44), नौगांव पालिका दो निवासी जानकी ठगुन्ना (32), धनुली ठगुन्ना (15) और मोहनराम पार्की (68) की मौत हो चुकी है। इनके शव बरामद हो चुके हैं। मलबे से सल्ला गांव के आठ मकान समेत कुल 30 मकान जमींदोज हो गए हैं। गांव के बीरा ठगुन्ना को गंभीर चोटें आई है। खलंगा स्थित दशरथनगर का स्कूल बह गया है। दुहु और महाकाली को जोड़ने वाले लास्कू सस्पेंशन पुल और मोटर पुल भी बह गए हैं।


ये भी पढ़ें...तबाही की 20 दर्दनाक तस्वीरें: 'काली' के तांडव से एक झटके में तहस-नहस हो गए गांव, उत्तराखंड में जलप्रलय के घाव

दार्चुला तिंकर सड़क पर खड़े चार वाहन बह गए हैं। महाकाली के प्रवाह को रोकने के लिए बनाए गए तटंबध भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नेपाल के पुलिस कार्यालय ने बताया कि नुकसान का अभी सही आकलन नहीं हो पाया है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाली सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस को तैनात किया गया है। प्रभावितों के लिए नेपाल सरकार की ओर से खाने-पीने का सामान, राशन एवं अन्य सामग्री काठमांडू से हेलिकॉप्टर के जरिये भेजी जा रही है। इधर, भारतीय क्षेत्र धारचूला के खोतिला निवासी पशुपति देवी (65) पत्नी मान बहादुर दरवाजे का कुंडा नहीं खुलने के कारण घर के अंदर ही फंस गई। घर में पानी भरने से उनकी डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed