{"_id":"676aa2bd13ac1afd4d0007ab","slug":"cm-dhami-said-that-the-congress-party-always-worked-to-insult-dr-ambedkar-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सीएम धामी बोले-कांग्रेस ने हमेशा आंबेडकर किया अपमान, संविधान सभा का सदस्य बनाने पर किया था विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सीएम धामी बोले-कांग्रेस ने हमेशा आंबेडकर किया अपमान, संविधान सभा का सदस्य बनाने पर किया था विरोध
Tue, 24 Dec 2024 06:07 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 24 Dec 2024 06:07 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी को लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है, चाहे हरियाणा चुनाव हो या महाराष्ट्र चुनाव। कांग्रेस इन सब से पूरी तरह से हताश और निराश है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब बाबा साहेब को संविधान सभा का सदस्य बनाया गया था, तब कई कांग्रेस नेताओं ने उनका विरोध किया था। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा डॉ. अंबेडकर का अपमान करने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी उनका सम्मान नहीं किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Roorkee: युवती का अपहरण...नदी किनारे मिली बदहवास, ग्रामीण के हंगामे के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए दो युवक
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति को कभी सफल नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है, चाहे हरियाणा चुनाव हो या महाराष्ट्र चुनाव। कांग्रेस इन सब से पूरी तरह से हताश और निराश है। जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है। अब भी जनता उन्हें सबक सिखाएगी और हम उन्हें पूरी तरह से बेनकाब करेंगे।
विज्ञापन