फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami said on the four states election results people of country have faith in PM Modi

Uttarakhand: चार राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आने पर बोले सीएम धामी- देश की जनता को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा

Mon, 04 Dec 2023 05:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Dec 2023 05:40 PM IST
सार

चुनावी नतीजे सामने आने पर सीएम धामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश की जनता को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
CM Dhami said on the four states election results people of country have faith in PM Modi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, तीन राज्यों में चुनाव परिणाम 2024 की जीत का आगाज है। जनता ने अपने मन की बात का इजहार कर दिया है कि अगले साल मोदी के नेतृत्व में देश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने वाली है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कहा, मध्य प्रदेश में जिस तरह भाजपा की फिर से सरकार बनी है। यह सुशासन की जीत है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की विदाई हुई है। यहां जनता ने तुष्टीकरण, परिवारवाद और सनातन विरोधियों के खिलाफ अपना मत दिया है। उधर, जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को इसका श्रेय देते हुए कहा, चुनाव 2023 का यह सेमीफाइनल था, जिसमें जनता ने फाइनल का आगाज खुद कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, ये जीत मोदी के विकास का मंत्र और जनता के विश्वास की जीत है। जनता केंद्र और राज्य की योजनाओं को धरातल पर देख रही है और उसका लाभ ले रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को उत्तराखंड पहुंच रहे
कहा, जनता ने जातिवाद की राजनीति को नकार कर विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मत दिया है। तेलंगाना में पार्टी की सीटों एवं मतप्रतिशत में इजाफा हुआ है। इन चुनावों में मिली जीत से आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा के पक्ष में लहर की शुरुआत हो गई है। कहा, इन राज्यों में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार आठ दिसंबर को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

कहा, ये जीत आने वाले चुनावों में उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम करेगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय में आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
जीत का जश्न मनाने वालों में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, दायित्वधारी ज्योति गैरोला, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी, मुकेश कोली, आदित्य चौहान, विनोद सुयाल, राजेंद्र नेगी, संजीव वर्मा और सुनीता विद्यार्थी आदि शामिल रहे।

हरिद्वार में कार्यकर्ताओं के जबरदस्त उत्साह
भाजपा की तीन प्रदेशों में प्रचंड जीत की खुशी हरिद्वार में कार्यकर्ताओं के जबरदस्त उत्साह से देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। पार्टी और पार्टी नेताओं के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

शहर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में फूल बरसाकर, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के विकास कार्यों और राष्ट्रवादी नीतियों से खुश होकर जनता ने तीन प्रदेशों में बहुमत देकर साबित कर दिया है कि आगामी 2024 में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, पूर्व राज्यमंत्री पंकज सहगल, विवेक चौहान, श्रवण चौहान, जितेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी, श्यामपुर प्रधान योगेश चौहान, जमालपुर कलां प्रधान हरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

नगर विधायक ने कार्यकर्ताओं में बांटी मिठाई
हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने पार्टी की तीन राज्यों में जीत का जश्न कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेेंद्री मोदी को विश्व सर्वश्रेष्ठ नेता मानता है। इस दिशा में देश की जनता उन्हें स्नेह और प्यार देकर साबित कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस परिणाम से समझ लेना चाहिए कि किसी भी प्रकार से तुष्टिकरण की नीति और सरकारों को जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान जिला उपध्यक्ष विकास तिवारी, सुनील सेठी, मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, अनिरुद्ध भाटी, किशन बजाज, विक्की आडवाणी, विदित शर्मा, आकाश भाटी, चंद्रकांत पांडे, मुकेश पूरी, विकल राठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...Mohammed Shami: सेल्फी लेने मंच पर चढ़ गई भीड़, शमी लोगों से करते रहे अनुरोध... फिर कार्यक्रम छोड़कर लौटे

 

चंद्राचार्य चौक पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

रानीपुर मोड़ पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर विजय उत्सव मनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा की है यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर देश की जनता का विश्वास एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।

इस दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, विकास तिवारी, लव शर्मा, योगेश चौहान, संजय सहगल, सुनील अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



भाजपा की जीत का आधार बनी मोदी की गारंटी : महाराज
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का आधार पीएम मोदी की गारंटी बनी। तीनों राज्यों के चुनाव में पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व ने महाराज को स्टार प्रचारक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी थी। महाराज ने कहा, मध्य प्रदेश के सिरमौर, प्रसवाडा, धरमपुरी, घोडाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर, भटगांव, भरतपुर सोनहट, कुनकुरी, बिल्हा, अभनपुर, साजा, लोरमी और डौंडीलोहार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जनसभाओं में लोगों की भीड़ से यह तय हो गया था कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। कहा, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को जो प्रचंड जनादेश मिला है। तेलंगाना में पहले से अधिक सीटें देकर जनता ने पार्टी पर जो विश्वास जताया है, इसके पीछे कांग्रेस सरकारों का भ्रष्टाचार, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के सनातन धर्म का अपमान बड़ा कारण रहा है। कहा, तीनों राज्यों में घमंडिया गठबंधन की करारी हार इस बात का प्रमाण है कि 2024 की चुनावी दौड़ से अब वह पूरी तरह बाहर हो चुका है। कहा, मोदी मैजिक और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर चलकर भाजपा ने देश की जनता के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में फिर से 2024 में पहले से भी अधिक सीटों से केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed