Kotdwar News: मेले का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि
एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत दुगड्डा पहुंचे सीएम धामी ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद मेले के शुभारंभ पर कोटद्वार दुगड्डा पहुंचे। उन्होंने यहां अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़ें...UCC Uttarakhand: यूसीसी पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिले के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत शहीद मेले का शुभारंभ करने पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से डाडामंडी हेलीपेड पहुंचे। विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।