फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami reached Haridwar honored the saints of thirteen Akharas Uttarakhand news in hindi

Haridwar Kumbh 2027: अखाड़ों में मतभेद के बीच बैठक में पहुंचे सीएम धामी,  97 दिन का अर्धकुंभ, 10 स्नान होंगे

Fri, 28 Nov 2025 03:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 28 Nov 2025 03:16 PM IST
सार

अर्धकुंभ को कुंभ बनाने की कवायद में एक तरफ जहां मूलभूत सुविधाओं के विकास का खाका खींचा जा रहा है। वहीं, कुंभ में महत्वपूर्ण अखाड़ों के शाही स्नान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को चर्चा हुई। खास बात यह है कि अखाड़ों में चल रही रार के बीच होने वाली बैठक में सरकार के मुखिया व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
CM Dhami reached Haridwar honored the saints of thirteen Akharas Uttarakhand news in hindi
सीएम धामी पहुंचे हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखाड़ों में चल रही मतभेद के बीच होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को धर्मनगरी हरिद्वार में अर्धकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने का खाका तैयार किया गया। 97 दिन के आयोजन में 10 स्नान होंगे। अखाड़ों के आचार्यों, प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सीएम ने अर्धकुंभ स्नान की तिथियां घोषित कीं। आगाज 14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ होगा और 20 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ समापन होगा।

विज्ञापन


अखाड़ों में चल रही मतभेद के बीच शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे डामकोठी में संतों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बैठक की। 12 अखाड़ों के आचार्यों, प्रतिनिधियों ने शिरकत की। साथ ही अर्धकुंभ की तैयारियों पर मंथन किया गया। करीब एक घंटे तक चली बैठक में न सिर्फ तिथियों की घोषणा की गई, बल्कि अखाड़ों के संतों का सम्मान करते हुए उनमें व्याप्त असंतोष को भी दूर किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अखाड़ों के संतों-महंतों ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने का संकल्प लिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अखाड़ों के संतों की चिंताओं का समाधान कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में भालू का भय: जंगल के रास्ते से गुजरना मजबूरी, चमोली में बच्चे सीटियां बजाकर स्कूल से पहुंच रहे घर


हरिद्वार कुंभ में स्नान की तिथियां
1. मकर संक्रांति (14 जनवरी)
2. माैनी अमावस्या (06 फरवरी)
3. वसंत पंचमी (11 फरवरी)
4. माघ पूर्णिमा (20 फरवरी)
5. महाशिवरात्रि (06 मार्च)
6. फाल्गुन अमावस्या (08 मार्च)
7. नव संवत्सर (07 अप्रैल)
8. मेष संक्रांति (14 अप्रैल)
9. श्री रामनवमी (15 अप्रैल)
10. चैत्र पूर्णिमा (20 अप्रैल)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed