फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami reached Chhattisgarh Uttarakhand will raise many issues in the Central Regional Council

Uttarakhand: मध्य क्षेत्रीय परिषद में प्रदेश रखेगा कई मुद्दे, सीएम धामी बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे

Tue, 19 May 2026 07:33 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 19 May 2026 07:33 AM IST
सार

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री धामी छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। विद्युत परियोजना, पीएमजीएसवाई, कृषि, आपदा समेत विभिन्न प्रस्तावों पर इस दौरान चर्चा होगी।

विज्ञापन
CM Dhami reached Chhattisgarh Uttarakhand will raise many issues in the Central Regional Council
सीएम धामी - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में उत्तराखंड कई मुद्दों को उठाएगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री धामी की ओर से उत्तराखंड के विकास योजनाओं के साथ ही सामरिक महत्व के मुद्दों को मध्य क्षेत्रीय परिषद में रखेंगे। राज्य में कई जलविद्युत परियोजनाओं के अनुमति के मामले लंबित हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, तेल विपणन कंपनियों ने की स्थिति साफ
विज्ञापन


राज्य की ओर से इन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से अनुमति का आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में नई सड़कों की स्वीकृति, एकीकृत बाल विकास सेवा, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, आपदा प्रबंधन के मानकों में छूट समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सोमवार को मुख्यमंत्री धामी के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु भी मौजूद रहे।=

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed