फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Praises Yogi Says Not Just in UP Bulldozer Baba Name Is Now Resonating in Bengal Too

सीएम धामी ने की योगी की तारीफ: कहा- यूपी ही नहीं, अब बंगाल में भी गूंज रहा बुलडोजर बाबा का नाम

Thu, 07 May 2026 08:40 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (पौड़ी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (पौड़ी)। Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 07 May 2026 08:40 PM IST
सार

गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
CM Dhami Praises Yogi Says Not Just in UP Bulldozer Baba Name Is Now Resonating in Bengal Too
सीएम धमाी और सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

पंचूर गांव पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का अपने प्रदेश और मूल क्षेत्र से गहरा जुड़ाव है। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सशक्त कानून व्यवस्था स्थापित की है और बुलडोजर बाबा के नाम से उनकी पहचान अब बंगाल तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त माध्यम बन चुका है। यहां जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा कार्य और मिनी स्टेडियम भी बनाया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन


बंजर खेतों को देख जताई चिंता
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचने के दौरान रास्ते में दिखाई दिए बंजर और खाली पड़े खेतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में खेती योग्य जमीन का इस तरह खाली पड़े रहना ठीक नहीं है। इन खेतों को फिर से आबाद करना होगा। कहा कि बंजर खेत अच्छे नहीं लगते। उन्होंने ग्रामीणों से खेती और पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि गांवों की पहचान खेती और हरियाली से होती है, इसलिए कृषि भूमि का उपयोग होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम योगी और धामी ने यमकेश्वर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, शिव मंदिर में की पूजा



जागर हैं हमारी पहचान
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जागर गाथाएं हमारी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। देवी-देवताओं के जागर हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और यही हमारी सांस्कृतिक पहचान भी हैं। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी जागर गाथाएं समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी विरासत से परिचित कराती हैं।

प्रगति के लिए सकारात्मक सोच जरूरी
मंच पर पहुंचते ही योगी आदित्यनाथ ने सत्य सनातन धर्म की जय, भारत माता की जय और गंगे मैया की जय के जयकारों के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत किया।

बच्चों को दी चॉकलेट
कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनका नाम भी पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed