फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Yogi and Dhami Inaugurate Development Projects in Yamkeshwar Uttarakhand Offer Prayers at Shiva Temple

Uttarakhand: सीएम योगी और धामी ने यमकेश्वर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, शिव मंदिर में की पूजा

Thu, 07 May 2026 08:00 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (पौड़ी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (पौड़ी)। Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 07 May 2026 08:00 PM IST
सार

दोनों मुख्यमंत्रियों ने प्राचीन शिव मंदिर में  पूजा कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। 

विज्ञापन
CM Yogi and Dhami Inaugurate Development Projects in Yamkeshwar Uttarakhand  Offer Prayers at Shiva Temple
सीएम योगी और सीएम धामी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमकेश्वर क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण कर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर भी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लेकर परिवार और ग्रामीणों के साथ अनुष्ठान किया। उन्होंने मंदिर समिति का आभार जताते हुए कहा कि तीन वर्ष पहले जहां केवल श्रद्धा थी, आज वहां भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी सोच से सुखद परिणाम मिलते हैं और ईश्वर भक्ति सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती है। उन्होंने ठांगर क्षेत्र के बच्चों के शैक्षणिक उपलब्धियों पर खुशी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमकेश्वर, हेलीपैड पर बच्चों ने छुए पैर तो प्यार से दुलारा

CM Yogi and Dhami Inaugurate Development Projects in Yamkeshwar Uttarakhand  Offer Prayers at Shiva Temple

एआई आधारित वेबसाइट का उद्घाटन
महाविद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से दोनों मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महाविद्यालय की नई एआई आधारित वेबसाइट का डिजिटल उद्घाटन भी किया गया। त्रिलोक चंद्र शर्मा ने वेबसाइट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी ने एआई बॉट से संवाद कर परीक्षा प्रणाली और परिणामों की समीक्षा की, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने छात्र संख्या और कौशल विकास कार्यक्रमों पर चर्चा की।

नए भवन और ओपन जिम का भी लोकार्पण
महाविद्यालय के नए भवन और सेमिनार हॉल का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर विकसित भारत-एक संकल्प पुस्तक का विमोचन किया गया। युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए महाविद्यालय परिसर में ओपन जिम का लोकार्पण भी किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने जिम उपकरणों पर व्यायाम कर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। इसके अलावा प्रस्तावित स्टेडियम की भूमि का निरीक्षण कर दोनों मुख्यमंत्रियों ने जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया।
 

योगी आदित्यनाथ का ढोल-दमाऊ से स्वागत
योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। 4:15 बजे पंचूर गांव में नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में पहुंचे। यहां योगी आदित्यनाथ का ढोल-दमाऊ से स्वागत किया गया। ग्रामीणों एवं जन प्रतिनिधियों ने योगी आदित्यनाथ को पुष्प भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया आदि मौजूद रहे।

15 माह बाद बनकर तैयार हुआ श्री विष्णु पंचदेव मंदिर
पंचूर गांव में नवनिर्मित श्री विष्णु पंचदेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 4 मई को कलश यात्रा आयोजित किया गया था। 8 मई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर एक मार्च 2025 से बन रहा है और अप्रैल में बनकर तैयार हुआ है। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री बनने के बाद चौथी बार पंचूर पहुंचे योगी
मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश) बनने के बाद चौथी बार योगी आदित्यनाथ अपने गांव पंचूर पहुंचे हैं। पहली बार योगी आदित्यनाथ 3 मई 2022 को अपने भतीजे के मुंडन के अवसर पर पंचूर पहुंचे थे। तब वह दो रात गांव में रुके थे। उसके बाद 6 फरवरी 2025 को अपने गांव आए थे। इस दौरान वह अपनी भतीजी के विवाह समारोह में शामिल हुए थे। तब योगी आदित्यनाथ 3 रात गांव में रुके थे। तीसरी बार 6 फरवरी 2026 को योगी आदित्यनाथ पंचूर पहुंचे थे। तब उन्होंने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया था। अब चौथी बार योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed