फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami PM Modi Meeting: Har Ki Pauri and Rishikesh Corridor to be built on lines of Kashi and Ujjain

Uttarakhand: काशी-उज्जैन की तर्ज पर बनेगा हरकी की पैड़ी और ऋषिकेश कॉरिडोर, सीएम ने पीएम मोदी को बताई योजना

Tue, 04 Apr 2023 10:55 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Apr 2023 10:55 AM IST
सार

CM Dhami PM Modi Meeting: नई दिल्ली में हुई मुलाकात में सीएम धामी ने पीएम मोदी को राज्य की नई पर्यटन नीति की जानकारी दी।

विज्ञापन
CM Dhami PM Modi Meeting: Har Ki Pauri and Rishikesh Corridor to be built on lines of Kashi and Ujjain
सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ व उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की भांति हर की पैड़ी हरिद्वार व ऋषिकेश कॉरिडोर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें इस योजना से अवगत करा दिया है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चमोली जिले के मूसा पानी स्थल को विकसित किए जाने की जानकारी भी पीएम को दी। इस स्थान को गुजरात के नडाबेट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, जोशीमठ के लिए मांगा 2943 करोड़ का पैकेज
विज्ञापन


नई दिल्ली में हुई मुलाकात में सीएम धामी ने पीएम मोदी को राज्य की नई पर्यटन नीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर बसे माणा गांव से लगभग 5 किमी की दूरी पर मौजूद मूसा पानी स्थान में व्यू प्वाइंट बनाया जाएगा। इससे देश दुनिया से पर्यटन सीमा दर्शन के लिए मूसा पानी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में स्कंद पुराण में उल्लेखित मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत सर्किट के रूप में 48 मंदिरों व गुरुद्वारों को चिन्हित किया गया है। जिसमें प्रथम चरण में 16 मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अवस्थापना विकास की योजना बनाई जा रही है।

ये जानकारी भी दी

1. मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत 48 मंदिरों तथा गुरुद्वारों में से 16 मंदिरों का सर्किट के लिए अवस्थापना कार्य किए जा रहे हैं।
2. ग्लोबल प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से युवाओं को जापान, जर्मनी, यूके अमेरिका, सिंगापुर आस्ट्रेलिया तथा कनाडा में मुख्य रूप से एल्डर केयर, नर्सिंग, आतिथ्य सत्कार, आयुष ( योग, ध्यान तथा आयुर्वेद) से संबंधित सेक्टर में आकर्षक पैकेज दिलाया जाएगा।
3. नीति आयोग की तर्ज पर स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) बनाया जा रहा है।
4. वर्ष 2027 तक 2500 मेगावाट सोलर ऊर्जा क्षमता को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
5. राज्य में नाबार्ड ने 18 हजार पॉली हाउस की स्थापना के लिए 280 करोड़ मंजूर किए। इससे लगभग एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed