Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami participated in the launch of the book New Political History of Uttarakhand

Dehradun: उत्तराखंड का नया राजनीतिक इतिहास पुस्तक का विमोचन, सीएम धामी ने किया आह्वान बुके नहीं बुक दीजिए

Sat, 22 Nov 2025 01:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Nov 2025 01:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित लेखक जय सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास का विमोचन किया।

विज्ञापन
CM Dhami participated in the launch of the book New Political History of Uttarakhand
बुक की लांचिंग के दौरान मौजूद सीएम धामी, पूर्व सीएम हरीश रावत व अन्य।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी दून में  'उत्तराखंड का नया राजनीतिक इतिहास' बुक की लांचिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि किताबें पढ़ने की आदत को बढ़ावा दें। 'बुके नहीं बुक दीजिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित लेखक जय सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास” का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखंड राज्य के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं क्रमिक विकास की संपूर्ण और प्रामाणिक दस्तावेज़ी यात्रा को प्रस्तुत करती है। सीएम धामी ने लेखक जय सिंह रावत को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने राज्य के गठन के बाद की 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा को जिस सुसंगतता और प्रमाणिकता के साथ संकलित किया है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन


कहा कि उत्तराखंड के इतिहास, संस्कृति और लोक परंपराओं पर कई पुस्तकें उपलब्ध हैं, लेकिन राज्य स्थापना के बाद की ढाई दशक की घटनाओं को तथ्यों, दस्तावेजों और विश्लेषण के आधार पर संग्रहित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे लेखक ने उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि पांच भागों में विभाजित यह पुस्तक शोधार्थियों, विद्यार्थियों और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: दूसरे राज्यों से शादी कर उत्तराखंड आईं बेटियों को लाने होंगे कागज, जल्द शुरू होने जा रहा है एसआईआर

सीएम धामी ने कहा कि एआई कितना भी उन्नत हो जाए, किताबों का कोई विकल्प नहीं। उन्होंने स्थानीय भाषाओं के संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताया। गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी के डिजिटलाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घर-विद्यालयों में अपनी बोली-भाषा का उपयोग करने की अपील की। कहा कि नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed