फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Order To widen roads in Dehradun Cantt without cutting a single tree

Dehradun Cantt Road: कैंट में बिना एक भी पेड़ काटे होगा सड़क का चौड़ीकरण, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Thu, 20 Jun 2024 10:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jun 2024 10:22 PM IST
सार

पूर्व में मार्ग चौड़ीकरण में सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्त्रधारा तक मार्ग के चौड़ीकरण में सैकड़ों पेड़ काट दिए गए थे। स्थानीय नागरिकों ने पेड़ों को काटे जाने का विरोध किया था।

विज्ञापन
CM Dhami Order To widen roads in Dehradun Cantt without cutting a single tree
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

देहरादून में कैंट रोड के चौड़ीकरण में अब एक भी पेड़ नहीं कटेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेड़ काटे जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना पेड़ काटे मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग और वन विभाग ने पहले चरण में दिलाराम चौक से विजय कालोनी तक 200 पेड़ चिह्नित किए हैं। राजधानी में कुछ मार्गों के चौड़ीकरण में लगातार पेड़ काटे जाते रहे हैं। पूर्व में मार्ग चौड़ीकरण में सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्त्रधारा तक मार्ग के चौड़ीकरण में सैकड़ों पेड़ काट दिए गए थे। स्थानीय नागरिकों ने पेड़ों को काटे जाने का विरोध किया था। अब दिलाराम चौक से कैंट तक मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


Rudraprayag: हादसे से सबक, बदरीनाथ समेत तीन हाईवे पर रात नौ से सुबह चार बजे तक नहीं चलेंगे यात्री वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग और पीडब्ल्यूडी के अफसरों की संयुक्त टीम मार्ग के चौड़ीकरण के लिए स्थलीय निरीक्षण कर चुकी है। विभाग काटे जाने वाले पेड़ों पर निशान भी लगा चुका है। कुछ पर्यावरणविद् और राजनीतिक दल सोशल मीडिया में पिछले कुछ दिनों से विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में पेड़ों से मौसम सुहावना बना रहता है। उन्होंने पेड़ काटे जाने के विरोध में रविवार को प्रदर्शन का एलान भी किया है। मामला संज्ञान में आने पर सीएम धामी ने अफसरों को पेड़ न काटने के निर्देश दिए।

दिलाराम चौक से कैंट तक होना है मार्ग का चौड़ीकरण
राजधानी में दिलाराम चौक से कैंट तक मार्ग का चौड़ीकरण होना है। पहले चरण में दिलाराम चौक से विजय कालोनी तक सर्वे हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में विजय कालोनी से कैंट तक का सर्वे होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed