फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lessons from Rudraprayag accident Passenger vehicles will not run on three highway from 9 pm to 4 am

Rudraprayag: हादसे से सबक, बदरीनाथ समेत तीन हाईवे पर रात नौ से सुबह चार बजे तक नहीं चलेंगे यात्री वाहन

Thu, 20 Jun 2024 09:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jun 2024 09:16 PM IST
सार

स्थानीय वाहन संचालकों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को और अधिक सक्रिय होकर चेकिंग करने निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Lessons from Rudraprayag accident Passenger vehicles will not run on three highway from 9 pm to 4 am
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों रैंतोली में टेपों-ट्रैवलर हादसे के बाद पुलिस व प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐसे हादसे दोबारा न हो इसके लिए जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे पर रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक यात्री व पर्यटक वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


स्थानीय वाहन संचालकों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को और अधिक सक्रिय होकर चेकिंग करने निर्देश दिए गए हैं। 15 जून को बदरीनाथ हाईवे पर रैंतोली में टेंपो-ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 11 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


हादसे के बाद से जिले में रात के समय यात्री व पर्यटक वाहनों के संचालन पर रोक को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मंथन कर रहे थे। पांच दिन मंथन के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने रैंतोली हादसे और आगामी बरसाती सीजन सहित अन्य सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जनपद में तीनों हाईवे पर यात्री व पर्यटक वाहनों के संचालन पर का समय तय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: मसूरी-देहरादून मार्ग पर पहाड़ी से अचानक गिरा मलबा, जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन, लगी लंबी लाइन

सभी बैरियर पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे
वाहनों के संचालन पर यह पाबंदी बुधवार रात से ही लागू कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत रात्रि नौ से सुबह चार बजे तक जिले में किसी भी प्रकार के यात्री व पर्यटक वाहनों पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। जिले की सीमा सहित तीनों हाईवे पर पुलिस दल की तैनाती की जा रही, जो खांकरा, रैंतोली, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, कुंड, गुप्तकाशी, फाटा, ऊखीमठ, मयाली, चिरबटिया में रात्रि के समय जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करेगा और एसपी कार्यालय को अपनी रिपोर्ट भेजेगा। पुलिस सभी बैरियर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा रही, जिससे इस व्यवस्था की और बेहतर मॉनिटरिंग की जा सके। रात्रि में स्थानीय वाहनों के संचालन में छूट दी गई है, पर संबंधित संचालकों से पूरी जानकारी प्राप्त की जाएगी।

जिले में तीनों हाईवे पर रात्रि नौ बजे से सुबह चार बजे तक यात्री व पर्यटक वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। इस दौरान स्थानीय वाहनों के संचालन की छूट है। आगामी बरसाती सीजन और सुरक्षित यातायात को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।
- डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed