{"_id":"6ad6050eacf08c15870e048a","slug":"cm-dhami-lays-foundation-stones-for-and-inaugurates-five-projects-worth-20-55-crore-in-selakui-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दून को सीएम धामी की सौगात: सेलाकुई में 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून को सीएम धामी की सौगात: सेलाकुई में 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
Mon, 19 Oct 2026 05:29 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 19 Oct 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 20.21 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास और 34 लाख रुपये की दो योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर और नक्षत्र वाटिका का शिलान्यास किया, जबकि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार और दंत चिकित्सालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विकास और युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
यों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।