फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami launched car garbage eco-friendly bag distribution campaign Dehradun Uttarakhand News in hindi

Dehradun: विश्व पर्यटन दिवस... सीएम धामी ने कार गार्बेज इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान का किया शुभारंभ

Fri, 27 Sep 2024 02:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Sep 2024 02:36 PM IST
सार

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर परकार गार्बेज इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी।

विज्ञापन
CM Dhami launched car garbage eco-friendly bag distribution campaign Dehradun Uttarakhand News in hindi
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता ही सेवा के तहत कार गार्बेज इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत यह एक अच्छी मुहिम चलाई गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जन जागरण का काम निरंतर चलते रहना चाहिए।

विज्ञापन


सीएम ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखने में आता है कि लोग कार में बैठने के बाद खानपान की वस्तुओं के रैपर, प्लॉटिक वेस्ट इत्यादि को सड़क पर यूं ही फेंक देते हैं। उन्होंने कहा कि कार में गारबेज बैग रखकर कूड़ा एकत्र करने से लोगों में इसे कूडेदान में ही डालने की अच्छी आदत पड़ेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में भी उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। आज बहुत से क्षेत्रों में उत्तराखंड अग्रणी राज्यों की श्रेणी में है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की रैंकिंग में राज्य को प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: रेलवे स्टेशन पर बवाल के बाद आज भी हंगामा, पुलिस ने हिंदूवादी नेता को उठाया, बढ़ा तनाव, बाजार बंद

राज्य में बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत घटी है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। पर्यटन देवभूमि उत्तराखण्ड की आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए मजबूत आधार है। पर्यटन प्रदेश के रूप में उत्तराखंड की देश और दुनिया में एक अलग पहचान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed