{"_id":"637468f2da9c571f551521d5","slug":"cm-dhami-instructions-vacant-posts-details-summoned-from-departments-in-a-week-uttarakhand-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: विभागों से एक हफ्ते में खाली पदों का ब्योरा तलब, मुख्यमंत्री धामी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: विभागों से एक हफ्ते में खाली पदों का ब्योरा तलब, मुख्यमंत्री धामी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
Wed, 16 Nov 2022 10:15 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:15 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने पांच नवंबर को समीक्षा बैठक में कुछ विभागों ने ही खाली पदों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कार्मिक विभाग को निर्देश दिए थे कि सभी विभागों से पदों की संख्या और उनकी स्थिति की सही जानकारी प्राप्त करें। विभाग ने पदों का विवरण प्राप्त करने के लिए विभागों को पत्र में एक प्रारूप भेजा है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के सभी विभागों व राजकीय संस्थानों से एक हफ्ते में निर्धारित प्रारूप (फारमेट) पर खाली पदों का ब्योरा तलब किया गया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने सभी विभागों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों एक समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विभागों से विवरण प्राप्त होने के बाद खाली पदों के बारे में सही तस्वीर प्राप्त हो सकेगी। अभी विभागों में करीब 30 हजार पद खाली होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने पांच नवंबर को समीक्षा बैठक में कुछ विभागों ने ही खाली पदों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कार्मिक विभाग को निर्देश दिए थे कि सभी विभागों से पदों की संख्या और उनकी स्थिति की सही जानकारी प्राप्त करें। विभाग ने पदों का विवरण प्राप्त करने के लिए विभागों को पत्र में एक प्रारूप भेजा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: 21 नवंबर के बाद धर्म सेंसर बोर्ड के गठन की कवायद, पढ़ें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान के पीछे वजह
विज्ञापन
इसमें विभागों को काली पदों की संख्या, अधियाचन की स्थिति, नियमावली की वजह से रुकी भर्ती, कोर्ट में लंबित मामलों के कारण अटकी नियुक्तियां, पदोन्नति की पात्रता पूरी नहीं करने के कारण खाली पदों की जानकारी मांगी गई है। विभागों को यह ब्योरा 22 नवंबर तक हर हाल में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।