{"_id":"6598219712fe0c1b3607b36f","slug":"cm-dhami-inaugurates-uttarakhand-state-level-youth-festival-2024-in-dehradun-2024-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, की दो बड़ी घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, की दो बड़ी घोषणाएं
Fri, 05 Jan 2024 09:10 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Jan 2024 09:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम यूथ एज़ जॉब क्रिएटर रखी गई है, जो राज्य के युवाओं पर सटीक भी बैठती है। हमारे युवा अब रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास खंड कार्यालयों में युवाओं के कौशल विकास के लिए विवेकानंद यूथ कौशल विकास सेल बनाए जाने और युवक मंगल दल/महिला मंगल दल के प्रभावी उपयोग के लिए यथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम यूथ एज़ जॉब क्रिएटर रखी गई है, जो राज्य के युवाओं पर सटीक भी बैठती है। हमारे युवा अब रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक राज्य में 3900 से अधिक उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी गई है। प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। प्रदेश में होने वाले आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल, उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं को विश्वास दिलाया कि उनके साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि हमारी सरकार ने भर्तियों में घोटाले करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई कर ये दिखा भी दिया है।