फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Inaugurates sports complex in Roorkee he ran on treadmill and exercise on also

Roorkee: सीएम ने रुड़की को दिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का तोहफा, की एक्सरसाइज, बैडमिंटन पर भी आजमाया हाथ

Sun, 28 Jun 2026 04:47 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 28 Jun 2026 04:47 PM IST
सार

सीएम ने हरिद्वार विकास प्राधिकरण की सराहना करते हुए कहा कि कॉम्प्लेक्स युवाओं को खेल और मजबूत स्वास्थ्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
CM Dhami Inaugurates sports complex in Roorkee he ran on treadmill and exercise on also
सीएम धामी ने की एक्सरसाइज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शहर को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में बड़ी सौगात दी। 3.75 करोड़ की लागत से तैयार हुए कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन कोर्ट के साथ ही जिम की भी सुविधा दी गई है। सीएम ने हरिद्वार विकास प्राधिकरण की सराहना करते हुए कहा कि कॉम्प्लेक्स युवाओं को खेल और मजबूत स्वास्थ्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। इससे पहले सीएम ने पीएम के मन की बात और युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन



Haridwar: टिहरी जा रहे विधायक उमेश और चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, चौक पर कार्यकर्ताओं का हंगामा
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार की सुबह करीब 11 बजे सबसे पहले दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुना। सीएम ने इसे ऐतिहासिक कार्यक्रम बताते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड के निवासियों को हमेशा प्रोत्साहन मिलता है। वहीं, रोडवेज के समीप सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने के बाद सीएम ने जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ लगाई और अन्य उपकरणों से एक्सरसाइज भी की। उन्होंने एकेडमी के बच्चाें के साथ बैडमिंटन भी खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में सीएम ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि रुड़की विज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार की भूमि है। उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मुद्रा योजना जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार और स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, हाउस ऑफ हिमालयाज, एक जनपद-दो उत्पाद और नई पर्यटन नीति जैसी योजनाएं युवाओं को आगे बढ़ा रही हैं। राज्य में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है तथा साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। कार्यक्रम में युवाओं ने रोजगार, सोशल मीडिया पर अफवाहों और 2027 के कुंभ मेले की तैयारियों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका मुख्यमंत्री ने विस्तार से उत्तर दिया।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा मधु सिंह, मेयर नगर निगम रुड़की अनीता अग्रवाल, युवा संवाद कार्यक्रम के संयोजक गौरव कौशिक, दायित्वधारी श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विवेक चौधरी, ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद रहे।


सीएम को शिक्षकों एवं प्रजापति समाज ने सौंपा ज्ञापन
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. प्रदीप त्यागी ने सीएम को पत्र सौंपकर सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की बाध्यता को समाप्त करने की मांग की। वहीं प्रजापति जनकल्याण समिति रुड़की ने माटी कला बोर्ड में गैर प्रजापति समाज से उपाध्यक्ष चुने जाने के विरोध में सीएम को ज्ञापन सौंपा। इनमें कर्म सिंह, तेजपाल सिंह, सुंदर लाल, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

काले झंडे नहीं दिखा पाए कांग्रेसी, पुलिस ने कार्यालय में किया नजरबंद
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम तय किया था। वह कार्यालय पर एकत्र हुए। जिस पर पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। इस पर कांग्रेसियाें ने कड़ी नाराजगी जताते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। पत्रकारों से बातचीत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सीएम का दौरा युवाओं में कोई उत्साह पैदा नहीं कर सका। युवा बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं से निराश हैं। उन्होंने रुड़की के निर्माणाधीन पुल में हो रही देरी, विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन लगातार सामने आ रही अनियमितताएं व्यवस्था की विफलता को दर्शाती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed