फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami honored senior citizens on Senior Citizens Day and gave gifts of many schemes Uttarakhand news

Uttarakhand: वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित, कई योजनाओं की दी सौगात

Wed, 01 Oct 2025 12:44 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Oct 2025 12:44 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं की भी सौगात दी।

विज्ञापन
CM Dhami honored senior citizens on Senior Citizens Day and gave gifts of many schemes Uttarakhand news
वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दीं और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर "वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प" भी दिलाया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए समर्पित निशुल्क एंबुलेंस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही वाकथन रैली का शुभारंभ भी किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की नींव हैं, जिनका अनुभव समाज को दिशा देता है। उन्होंने बताया कि राज्य व केंद्र सरकार मिलकर बुजुर्गों के लिए अटल वयोअभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, राष्ट्रीय वयोश्री योजना व वृद्धावस्था पेंशन योजना जैसी कई योजनाएं चला रही हैं। वर्तमान में राज्य के करीब 6 लाख वरिष्ठ नागरिकों को डीबीटी के माध्यम से पेंशन दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में वृद्धाश्रम संचालित हो रहे हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में भवन निर्माण कार्य जारी है। रुद्रपुर में मॉडल वृद्धाश्रम और अन्य जिलों में भी निर्माण प्रक्रिया चल रही है।



ये भी पढे़ं...Uttarakhand: कम पानी में भी पौधे नहीं मुरझायेंगे, भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान ने की तकनीक विकसित

मुख्यमंत्री ने बताया कि जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 150 प्रशिक्षित केयर गिवर तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, 1,300 वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी भी प्रस्तावित है। वृद्धजन अधिकारों की रक्षा के लिए भरण-पोषण अधिनियम भी राज्य में लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed