फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami gave instructions Officers should remain on alert mode 24 hours a day for two months Uttarakhand News

Uttarakhand Weather Alert: दो माह तक चौबीस घंटे अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी ने सख्त निर्देश

Mon, 30 Jun 2025 09:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Jun 2025 09:59 AM IST
सार

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीएम धामी ने भी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन
CM Dhami gave instructions Officers should remain on alert mode 24 hours a day for two months Uttarakhand News
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंच कर उत्तरकाशी में अतिवृष्टि और प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून को देखते हुए दो माह तक चौबीस घंटे अलर्ट मोड पर रहें।

विज्ञापन

आईटी पार्क स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व चमोली जिले के जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा पर आए सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं के लिए भोजन, दवाइयों और बच्चों के लिए दूध समेत मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जाए। भारी बारिश की चेतावनी के चलते अगले 24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा को रोका गया है।

विज्ञापन

29 मजदूरों में से 20 को सुरक्षित निकाल लिया गया
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी व गदेरे के आसपास और अन्य संवेदनशील स्थलों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में बादल फटने की घटना से लापता मजदूरों की तलाश व बचाव अभियान में तेजी लाई जाए। 29 मजदूरों में से 20 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि दो मजदूरों के शव बरामद हुए हैं। सात मजदूर लापता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra:  उत्तरकाशी में रात नौ से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक, केवल इन्हें अनुमति

सीएम ने कहा, सभी जिलों में गर्भवती महिलाओं का डाटा बेस बनाकर प्रसव पूर्व उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्थाएं की जाए। इसके अलावा बारिश से भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त व बाधित सड़कों को शीघ्र बहाल किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद स्वरूप, राजकुमार नेगी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed