फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami gave financial approval for many schemes of Garhwal-Kumaon Uttarakhand News

उत्तराखंड: गढ़वाल-कुमाऊं की कई योजनाओं के लिए सीएम ने दी वित्तीय स्वीकृतियां, कई सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण

Wed, 05 Mar 2025 02:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Mar 2025 02:15 PM IST
सार

उत्तरकाशी के यमुनोत्री विधानसभा के नौगांव ब्लॉक में क्वालगांव झुमराड़ा मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 329.71 लाख, पुरोला विस के नौगांव सयूरी मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 469.53 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

विज्ञापन
CM Dhami gave financial approval for many schemes of Garhwal-Kumaon Uttarakhand News
सीएम धामी - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गढ़वाल और कुमाऊं की कई योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियां दे दीं। इनमें कई मोटर मार्गों का सुदृढ़ीकरण से लेकर पेयजल और सीवर संबंधी काम भी शामिल हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में उत्तरकाशी के यमुनोत्री विधानसभा के नौगांव ब्लॉक में क्वालगांव झुमराड़ा मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 329.71 लाख, पुरोला विस के नौगांव सयूरी मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 469.53 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

विज्ञापन

अल्मोड़ा में एनएच-109 के 73 किमी से विकास भवन होते हुए न्यू कलेक्ट्रट अल्मोड़ा एवं मेडिकल कालेज अल्मोड़ा तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण के कार्य के लिए 830.52 लाख, हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा से हटाए गए अवैध अतिक्रमण की भूमि पर थाना बनभूलपुरा का निर्माण करने के लिए 390.16 लाख, चंपावत में थाना बनबसा के नए भवन के लिए 422.43 लाख, एडवांस ट्रेनिंग सेंटर के द्वितीय फेज एवं राजकीय पालीटेक्निक चंपावत में रिटेनिंग वॉल व आंतरिक सड़क निर्माण के लिए 593.39 लाख, चमोली की गोपेश्वर शाखा के अन्तर्गत मायापुर पेयजल योजना में आरबीएफ नलकूप निर्माण एवं तत्संबंधी कार्यों की योजना के लिए 415.37 लाख, देहरादून के नया गांव हाथीबड़कला पेयजल योजना के लिए 619.66 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन कालीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 103.50 लाख
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व की घोषणा के तहत विधानसभा रुद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र में हरिचांद गरुचांद बंग विशाल सामुदायिक भवन का निर्माण करने के लिए 41.514 लाख, विधानसभा पिथौरागढ़ की ग्राम पंचायत देवताल गांव सिबलो का चटकेश्वर महादेव मेला स्थल, प्राचीन कालीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 103.50 लाख, चंपावत के हनुमान मंदिर मेला स्थल, लधौली, ऐडी मेला स्थल, कालूखाण एवं फुटलिंग मेला स्थल, कालूखान का सौंदर्यीकरण करने के लिए 83.61 लाख, विधानसभा डीडीहाट की ग्राम पंचायत भंडारी गांव में जनमिलन केंद्र निर्माण के लिए 55 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।



ये भी पढ़ें...Chamoli News: गोविंदघाट में अचानक टूटी पहाड़ी, हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त

राजकीय नर्सिंग संस्थान कोठगी रुद्रप्रयाग में आवासीय भवनों के अतिरिक्त आन्तरिक, बाह्य विद्युत एवं जलापूर्ति का प्रावधान, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, भूमिगत वाटर टैंक, सोलर वाटर हीटर, सड़क, चारदीवारी एवं परिसर के लिए आवश्यक जल व सीवर व्यवस्था इत्यादि के लिए 791.79 लाख, विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में लछैर महाकाली मंदिर का जीर्णोद्धार एवं विकसित करने के लिए 80.39 लाख, देवीधुरा जिला चंपावत मुख्य बाजार से महाविद्यालय को जाने वाली सड़क मार्ग 500 मीटर के हिस्से में इंटर लॉकिंग टाइल्स के लिए 56.30 लाख धनराशि की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed