फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami flagged off 20 new air conditioned UTC Mini Tempo Traveler Uttarakhand News

Uttarakhand: सीएम धामी ने 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी का किया फ्लैग ऑफ, देहरादून-मसूरी-नैनीताल रूट पर चलेंगे

Mon, 07 Jul 2025 03:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Jul 2025 03:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंप कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टेंपो ट्रेवलर से सफर भी किया। सीएम ने कहा कि वातानुकुलित टेंपो ट्रैवलर राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

विज्ञापन
CM Dhami flagged off 20 new air conditioned UTC Mini Tempo Traveler Uttarakhand News
सीएम ने किया टेंपो ट्रैवलर का फ्लैग ऑफ - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टेंपो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया। इनमें से 10 टेंपो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और दस टेंपो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी नैनीताल रूट पर चलेंगे। इससे नैनीताल-हल्द्वानी और देहरादून-मसूरी के बीच जाम की समस्या में भी कमी आएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सफल रही तो, इस तरह की सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कैंप कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टेंपो ट्रेवलर से सफर भी किया। सीएम ने कहा कि वातानुकुलित टेंपो ट्रैवलर राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
विज्ञापन


तीन वर्षों से मुनाफे में परिवहन निगम
इनसे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा की सुविधा मिल सकेगी और प्रदेश की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सेवाओं द्वारा परिवहन विभाग जनता को सुलभ यात्रा उपलब्ध करा रहा है। उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप लगातार तीन वर्षों से परिवहन निगम मुनाफे में है। 


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भारी बारिश से चमोली में जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूलों की हुई छुट्टी...केदारनाथ यात्रा रोकी गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के बस बेड़े में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का भी समावेश किया जायेगा, जिसके लिए बसों की खरीद की प्रक्रिया गतिमान है। सरकार ने अपने कर्मचारियों और चालक-परिचालकों की कई समस्याओं का समाधान किया है। डीए में बढ़ोतरी करना हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाना हो, पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed