{"_id":"65f1a5e4b8c4bbae3b07ba9f","slug":"cm-dhami-expressed-his-gratitude-on-getting-the-approval-of-ucc-bill-from-president-draupadi-murmu-2024-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UCC: यूसीसी बिल को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने पर सीएम धामी ने जताया आभार, कहा-अन्य राज्यों को भी मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UCC: यूसीसी बिल को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने पर सीएम धामी ने जताया आभार, कहा-अन्य राज्यों को भी मिलेगा लाभ
Wed, 13 Mar 2024 06:47 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:47 PM IST
सार
Uttarakhand News: सीएम धामी ने कहा कि हमने जनता से वादा किया था वह उसे पूरा किया है। इस बिल के राज्य में लागू होते ही कई तरह की कुरीतियां खत्म होंगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे। यहां उत्तराखंड के यूसीसी बिल को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी मिलने को लेकर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारी सरकार ने उत्तराखंड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को राष्ट्रपति ने अपनी मंजूरी प्रदान की है। निश्चित तौर पर प्रदेश में यूसीसी कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ ही महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगाम लगेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करते हुए समरसता को बढ़ावा देने में यूसीसी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हमारी सरकार नागरिकों के हितों के संरक्षण और उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन
Uniform Civil Code: यूसीसी विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब नियमावली बनते ही उत्तराखंड में हो जाएगा लागू
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे इस बिल का लाभ देश के अन्य राज्यों को भी मिल उन्होंने कहा कि चाहे राम मंदिर हो, धारा 370 का हटाना हो या सीएए। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। जनता को इन फैसलों का लाभ जरूर मिलेगा।