फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami directed officials to ground as many MoU proposals as possible for investment by 15th February

Uttarakhand: 15 फरवरी तक हो जाए निवेश के अधिक से अधिक प्रस्तावों की ग्राउंडिंग, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Tue, 19 Dec 2023 09:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Dec 2023 09:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के ग्राउंडिंग की समीक्षा की। कहा कि निवेश प्रस्तावों में इकोलॉजी तथा इकोनॉमी के समन्वय के साथ युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

विज्ञापन
CM Dhami directed officials to ground as many MoU proposals as possible for investment by 15th February
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों को 15 फरवरी तक निवेश के लिए आए अधिक से अधिक एमओयू प्रस्ताव की ग्राउंडिंग करने के निर्देश दिए। निवेश करारों के तहत कितना रोजगार मिलेगा और पहाड़ में कितने उद्योग स्थापित होंगे, इस बारे में मुख्यमंत्री ने अलग से रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी उद्योग लगेंगे, वे अपनी आपूर्ति श्रृंखला में उत्तराखंड स्थानीय उत्पादों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को शामिल करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निवेश के लिए हुए एमओयू को धरातल पर उतारना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्य सचिव को हर हफ्ते प्रगति की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह हर महीने स्वयं समीक्षा करेंगे। मंगलवार को सचिवालय में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के ग्राउंडिंग की समीक्षा की। निवेश प्रस्तावों में इकोलॉजी तथा इकोनॉमी के समन्वय के साथ युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

विज्ञापन

3.56 लाख करोड़ के 1779 एमओयू हुए

बैठक में बताया गया कि निवेशक सम्मेलन में विभिन्न विभागों से संबंधित 3.56 लाख करोड़ के 1779 एमओयू हुए। इनमें ऊर्जा के क्षेत्र में 1.03 लाख करोड़ के 157 तथा उद्योग विभाग से संबंधित 78 लाख करोड़ के 658 करार हैं। राज्य में निवेशकों की सुविधा के लिये उत्तरांड सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्वेस्टमेंट, र्स्टाट अप एंड एंटरप्रेन्योरशिप (यूके स्पाइस) का गठन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में पीएम मोदी के निर्देशों का पालन करें अधिकारी

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए निर्देशों का भी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीएम ने वेड इन उत्तराखंड और प्रकृति, संस्कृति और विरासत के साथ आगे बढ़ने का मंत्र दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन के लिए हम सबके प्रयासों को हर क्षेत्र में सराहा गया है। अब हम सबका दायित्व है कि इन्हें राज्य हित में जमीनी हकीकत में बदला जाए। उन्होंने सभी के सुझावों को ताकत बताकर इसे अवसर में बदलने की भी अपेक्षा की। राज्य हित से जुड़े प्रस्तावों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

ये भी पढ़ें...Haridwar: शोरूम का शटर उखाड़कर करीब 20 लाख के मोबाइल फोन और नकदी उड़ाई, तीन-चार आरोपी सीसीटीवी में कैद

सौर ऊर्जा क्षेत्र नीति से युवाओं को जोड़ें

सीएम ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में निवेश प्रस्तावों पर भी विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने सौर ऊर्जा नीति के तहत अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारे लिये छोटे निवेशक भी महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से मानवीयता तथा शिष्टता के साथ देवभूमि के आचरण के अनुकूल व्यवहार पर भी ध्यान देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed