फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Good governance day Village Chaupal across state PM Mann Ki Baat in booths CM Dhami Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: प्रदेशभर के गांवों में लगी चौपाल, सीएम धामी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम की मन की बात

Sun, 25 Dec 2022 12:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 25 Dec 2022 12:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी मसूरी विस के डाकरा बूथ में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डोईवाला में, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार राजपुर रोड के एमकेपी कैंपस में पूर्व पीएम वाजपेयी के जन्म दिवस एवं सुशासन कार्यक्रम में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Good governance day Village Chaupal across state PM Mann Ki Baat in booths CM Dhami Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रविवार को प्रदेश भर में ग्राम चौपालों का आयोजन हो रहा है। वहीं मुख्यमंत्री धामी मसूरी विस में डाकरा बूथ में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी।। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डोईवाला में, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार राजपुर रोड के एमकेपी कैंपस में पूर्व पीएम वाजपेयी के जन्म दिवस एवं सुशासन कार्यक्रम में शामिल हुए। 

विज्ञापन


सुराज दिवस पर मुख्यमंत्री अपने चुनाव क्षेत्र चंपावत की उचौलीगोठ में चौपाल में भाग लेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री और शासन, विभागों और जिलों के अधिकारी भी गांवों में चौपाल लगाई गई। भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बूथ स्तर पर मना रही है। सभी कार्यकर्ता पीएम की मन की बात भी सुन रहे हैं।

विज्ञापन

 

मंत्री और सांसद कौन किस बूथ पर रहेंगे
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत कोटद्वार माल गोदाम रोड, प्रेमचंद अग्रवाल डोईवाला के लच्छीवाला में, सुबोध उनियाल ऋषिकेश के गांधी ग्राम में, गणेश जोशी राजपुर रोड के आंबेडकर नगर में, रेखा आर्य रायपुर के तपोवन स्थित बूथ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बूथों में शामिल हुए सांसद
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट हल्द्वानी में, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ज्वालापुर के सोलपुर में, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ऋषिकेश छिद्दरवाला में, सांसद अजय टम्टा अल्मोड़ा के दुआलखौला में, सांसद माला राज्यलक्ष्मी मसूरी गोविंदनगर सोसाइटी में, नरेश बंसल विकासनगर में व कल्पना सैनी ऋषिकेश तिलक नगर के कार्यक्रम में भाग लिया।

मन की बात एप पर उपस्थिति अपलोड करने के निर्देश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नेताओं को बूथ स्तर पर अपनी स्थिति मन की बात एप पर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एप पर अपनी उपस्थिति की फोटो अपलोड करनी है। 

ये भी पढ़ें...Dehradun: सामूहिक धर्मांतरण में ईसाई मिशनरी से जुड़े सात लोगों पर केस, BJP समेत हिंदू संगठनों ने निकाला जुलूस

भाजपा पदाधिकारी इन जगहों पर रहे
प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल कपकोड के शामा शक्तिकेंद्र में, कैलाश शर्मा अल्मोड़ा के रैम्जे बूथ में, कुलदीप कुमार विकासनगर के बूथ नंबर 100 में, शैलेंद्र बिष्ट रानीपुर के बूथ 122 में, देशराज कर्णवाल भगवानपुर के रोहलकी दयालपुर में, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट कालाढूंगी के 159 बूथ में, खिलेंद्र चौधरी काशीपुर के 81 बूथ, आदित्य राम कोठारी विकासनगर में, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल राजपुर के तिलक रोड में, सचिव कौस्तुभानंद जोशी रायपुर के दिव्य विहार राजीव नगर में, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान यमुनोत्री के बड़कोट में, प्रदेश मंत्री मीना गंगोला गंगोलाहाट के शेराघाट में, आदित्य चौहान देहरादून कैंट के प्रेमनगर में, विकास शर्मा रुद्रपुर के 122 नंबर बूथ में, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंशाक रावत कालाढूंगी के 122 नंबर बूथ में, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल राजपुर रोड के ऋषि आश्रम खुड़बुड़ा में, जोगेंद्र पुंडीर देहरादून कैंट के बूथ 27 में मन की बात कार्यक्रम सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed