फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami birthday PM Narendra Modi and Home Minister Amit Shah congratulated

CM Dhami Birthday: पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, कहा-राज्य को बदलने के लिए रहते हैं सबसे आगे

Mon, 16 Sep 2024 12:45 PM IST
रेनू सकलानी बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 Sep 2024 12:45 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह अमित शाह ने सीएम धामी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी। जन्मदिवस पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में सीएम धामी ने सपरिवार पूजन किया।

विज्ञापन
CM Dhami birthday PM Narendra Modi and Home Minister Amit Shah congratulated
सीएम धामी जन्मदिन पर पूजन करते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी। सोशल मीडिया पर सीएम धामी को जन्मदिन की खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। जन्मदिवस के अवसर पर देहरादून स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में सीएम धामी ने सपरिवार पूजन किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जियें। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बदरी-केदार व कार्तिक स्वामी की यात्रा के लिए पैकेज दरें तय, तीन अक्तूबर से मिलेगी ये सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी।


बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा की गई। और केदारनाथ धाम में षोडशोपचार एवं रूद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई। कहा कि मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की जाएगी।

दिव्यांग बच्चों से मिले सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिन के अवसर पर एनआईवीएच देहरादून में दिव्यांग बच्चों से मिले और उन्हें केक और मिठाई वितरित की

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed