{"_id":"65e03d5e51ad0614ce063161","slug":"cm-dhami-became-61st-most-powerful-person-in-country-in-the-list-of-100-most-powerful-indians-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 नामी में अपने धामी: सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के सीएम, इस वजह से मिली खास पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 नामी में अपने धामी: सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के सीएम, इस वजह से मिली खास पहचान
Thu, 29 Feb 2024 01:52 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:52 PM IST
सार
सौ सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी जगह बनाई है। हाल ही में लिए गए उनके कुछ खास फैसलों की वजह से उन्हें सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में जगह मिली है। सौ सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के 61वें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल की सूची में सीएम धामी भारतीयों में 93वें नंबर पर थे.
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ईडी के निशाने पर आई रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, हरक सिंह से आज पूछताछ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कराकर और सख्त नकल विरोधी कानून बनवाकर उन्हें विशेष पहचान मिली। बता दें, कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मिलते ही सोशल मीडिया में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम को वाहवाही मिली थी। नामी शख्सियत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने यूसीसी के ड्राफ्ट पर सीएम धामी के फैसले की जमकर तारीफ की। यूनिफॉर्म सिविल कोड एक्स पर ट्रेंड करता रहा।
विज्ञापन