फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami approves adjustment of two agniveers in 40th battalion PAC uttarakhand News in hindi

उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को मिलेगा आगे सेवा का मौका, सीएम धामी ने पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

Fri, 16 Oct 2026 12:49 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 16 Oct 2026 12:49 PM IST
सार

भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो जवानों को उत्तराखंड में सेवा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को मिलेगा आगे सेवा का मौका, सीएम धामी ने पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

विज्ञापन
CM Dhami approves adjustment of two agniveers in 40th battalion PAC uttarakhand News in hindi
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने सेना से सेवानिवृत्त होने जा रहे दो अग्निवीरों को आगे भी सेवा का अवसर देने की दिशा में कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

ये दोनों जवान अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे पहले बैच का हिस्सा हैं। भारत सरकार के संयुक्त सचिव की ओर से भेजे गए पत्र में उत्तराखंड के इन दो अग्निवीरों के समायोजन की अपेक्षा की गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव पर सहमति दी।

विज्ञापन

युवाओं को प्रदेश की सेवा करने का मिले अवसर
मुख्यमंत्री की मंजूरी के अनुसार, दोनों अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित किया जाएगा। इससे सेना में सेवा देने के बाद उन्हें राज्य में भी काम करने का अवसर मिलेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अग्निवीर सेना में सेवा के दौरान अनुशासन, कौशल और अनुभव हासिल करते हैं। ये क्षमताएं राज्य के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती हैं। सरकार का प्रयास है कि देश की सेवा कर चुके युवाओं को प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...रेखा आर्य: मंत्री का रोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद समर्थन में उतरे ये एक्टर, पीएम मोदी से कार्रवाई की अपील

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू की गई अग्निपथ योजना युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत कर रही है। राज्य सरकार अग्निवीरों के योगदान का सम्मान करती है और उनके अनुभव व दक्षता का लाभ प्रदेश को दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed