फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami angry over decline in cleanliness ranking instructions to run campaign Swachh Survekshan 2023

Swachh Survekshan: स्वच्छता रैंकिंग में गिरावट से सीएम धामी नाराज, प्रदेशभर में अभियान चलाने के दिए निर्देश

Sun, 14 Jan 2024 08:21 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 14 Jan 2024 08:21 AM IST
सार

स्वच्छता रैकिंग में गिरावट से सीएम धामी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ ही इसके लिए जन सहभागिता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने एक साल के अंदर देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी और कोटद्वार को स्वच्छता रैंकिंग में ऊपर लाने के लिए योजना बनाकर कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Dhami angry over decline in cleanliness ranking instructions to run campaign Swachh Survekshan 2023
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तराखंड के निकायों के फीके प्रदर्शन से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नाराज हैं। उन्होंने शनिवार को बैठक कर निर्देश दिए कि जनसहभागिता से स्वच्छता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। सीएम ने दून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी व कोटद्वार नगर निगमों की स्वच्छता रैंकिंग सुधार को विशेष योजना बनाने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में स्वच्छता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। कहा, स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ ही इसके लिए जन सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एक साल के अंदर देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी और कोटद्वार को स्वच्छता रैंकिंग में ऊपर लाने के लिए योजना बनाकर कार्य किए जाएं।

विज्ञापन

उत्तराखंड की स्वच्छता का संदेश देश-दुनिया तक जाए
सीएम धामी ने कहा, जिन राज्यों में स्वच्छता के लिए अच्छे कार्य हुए हैं, उन राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस को भी अपनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में करोड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि देवभूमि उत्तराखंड की स्वच्छता का संदेश देश-दुनिया तक जाए। कहा, शहरों के सौंदर्यीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में भी निरंतर कार्य किए जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, जन सहभागिता से ही जन सरोकारों से संबंधित अभियान सफल होते हैं। स्वच्छता अभियान में भी जन सहभागिता और सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग लिया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, एडीजी एपी अंशुमन, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।

बुक की संस्कृति बनाएं : धामी

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में बुकें नहीं बुक की संस्कृति बनाई जाए। कईं कार्यक्रमों और अतिथियों को भेंट करने के लिए बुकें के स्थान पर बुक भेंट की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हर जनपद व ब्लॉक में एक-एक लाइब्रेरी बनाई जाए। लाइब्रेरी में जन सामान्य और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वालों के लिए उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था की जाए। सीएम ने कहा, सरकारी आयोजनों में खाने की बर्बादी न हो, खाने के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। निजी समारोहों में खाने के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन...11 स्टेशनों के 400 मीटर दायरे में निर्माण पर रोक,  फ्रीज जोन घोषित

स्कूलों के खेल मैदान होंगे विकसित

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशा मुक्त अभियान से जोड़ने के लिए से स्कूलों में खेल मैदानों को सुदृढ़ किया जाए। इसके लिए शिक्षा विभाग से समन्वय कर विकास प्राधिकरण और नगर निकाय कार्य करें, ताकि शैक्षणिक समय के बाद इन खेल मैदानों का खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए बेहतर उपयोग हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed