फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami and Speaker reached Shaurya Mahotsav in Tharali paid tribute to the martyrs Chamoli News

Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ; सीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

Fri, 06 Jun 2025 01:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Jun 2025 01:45 PM IST
सार

थराली में शौर्य महोत्सव का सीएम धामी ने दीप प्रज्वलित शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
CM Dhami and Speaker reached Shaurya Mahotsav in Tharali paid tribute to the martyrs Chamoli News
थराली में शौर्य महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थराली क्षेत्र में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का शुभारंभ अमर बलिदानी भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सेना के जवानों ने बैंड धुन बजाकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। मुंदोली राइडर्स क्लब ने मुंदोली से चेपड़ों तक साइकिल यात्रा कर शहीदों को नमन किया। देवाल की प्रसिद्ध धाविका सरोजिनी कोटेड़ी ने 26 किलोमीटर दौड़ लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और थराली विधायक भूपालराम टम्टा भी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। कहा कि आज का भारत नया भारत है, जिसे सेना ने बनाया है। जो दुश्मन के घर में जाकर आतंकवादी को जवाब देता है। कहा कि पहले सेना को सामान ही नहीं मिलता था, लेकिन अब आधुनिक उपकरण दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दून में हरक सिंह और हरीश रावत के बीच छिड़ी फिर जुबानी जंग, दिल्ली में दिखाई दिए संग
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी शहीद भवानी दत्त जोशी स्मृति स्थल पर शहीद भवानी दत्त जोशी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। महोत्सव में अमर बलिदानियों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed