फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Amar Ujala 75 years of establishment Ceremony celebrities honor today Rudrapur Uttarakhand news

अमर उजाला @75: पद्मश्री यशोधर समेत 25 हस्तियों को अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान, सीएम धामी ने किया सम्मानित

Mon, 19 Sep 2022 12:34 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 Sep 2022 12:34 AM IST
सार

अमर उजाला अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। कुमाऊं संस्करण के भी 18 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इसी क्रम में उत्कृष्टता सम्मान 2022 का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
CM Dhami Amar Ujala 75 years of establishment Ceremony celebrities honor today Rudrapur Uttarakhand news
अमर उजाला के उत्कृष्टता सम्मान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के उत्कृष्टता सम्मान कार्यक्रम से सजी शाम आज 25 हस्तियों के सम्मान की गवाह बनी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री यशोधर मठपाल और पद्मश्री बसंती दीदी समेत 25 विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों, योगदान के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उत्कृष्ट कार्य करने वालों के भीतर ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होती है। 

विज्ञापन


रविवार को होटल रेडीसन ब्लू के सभागार में अमर उजाला की स्थापना के 75वें वर्ष पर उत्कृष्टता सम्मान समारोह का मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री बसंती दीदी, समूह सलाहकार संपादक उदय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी राजकीय मेडिकल के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी समेत उद्योग जगत, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


Seva Pakhwada: पंतनगर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, चौराहे पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट कार्य कर समाज में सबसे आगे चलने वाली ये विभूतियां समाज का दर्पण हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के बाद अब उद्योग, स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया है।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। समूह सलाहकार संपादक उदय कुमार ने कहा कि अमर उजाला उत्तराखंड के जीवन में रचा और बसा है। उन्होंने पद्मश्री बसंती दीदी के जल, जंगल, नदियों के संरक्षण पर किए कार्यों को भी सराहा। राज्य संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर ने सभी का आभार जताया। देहरादून यूनिट हेड डीडी जोशी और नैनीताल यूनिट हेड संजीव कुमार वर्मा ने शख्सियतों का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed