फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami aerial inspection of landslide affected area on Yamunotri Highway cloud burst Uttarkashi

Uttarkashi: सीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई निरीक्षण, युद्धस्तर पर कार्य करने के दिए निर्देश

Sun, 06 Jul 2025 05:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Jul 2025 05:43 PM IST
सार

सीएम धामी ने उत्तरकाशी सिलाई बैंड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण कर अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Dhami aerial inspection of landslide affected area on Yamunotri Highway cloud burst Uttarkashi
सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया हवाई निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड में बादल फटने के स्थान सहित ओजरी और स्यानाचट्टी का हवाई निरीक्षण किया। इसके साथ ही यमुनोत्री क्षेत्र के आसपास के स्थितियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को युद्धस्तर पर स्थिति को सुधारने के लिए धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इसके साथ ही कहा कि आपदा के दौरान प्रभावित व्यक्ति का हर संभव मदद दी जाएगी। बीते 28 जून को यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के समीप बादल फटने के कारण वहां पर एक निजी होटल का कार्य करने वाले टिनशेड और पलाई के कमरों में रह रहे नौ लोग मलबे और पानी के साथ बह गए थे। वहीं 20 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया। मलबे में बहे लोगों में से दो के शव बरामद हो गए थे।
विज्ञापन


सीएम ने मांगी राहत बचाव कार्यों की रिपोर्ट
वहीं सात अन्य अभी लापता हैं। उनकी खोज की जा रही है। दूसरी ओर ओजरी में भी यमुनोत्री हाईवे का हिस्सा बहने के कारण उस पर एक सप्ताह बाद भी आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि वहां पर एनएच विभाग की ओर से 24 मीटर लंबे स्पान पुल का निर्माण युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड सहित ओजरी और स्यानाचट्टी आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सीएम धामी की जंगल सफारी:  कार्बेट में रोमांच; प्रकृति का अद्भुत रूप, तस्वीरों में करें खूबसूरत वादियों का दीदार

ओजरी में बन रहे बैली ब्रिज, स्यानाचट्टी में झील के मुहाने को खोलने के कार्यों और राहत बचाव की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपदा और राहत बचाव के कार्यों को सक्रियता के साथ कार्य किया जाए। उच्च अधिकारियों को इन कार्यों का लगातार स्थलीय निगरानी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed