फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cloudy weather in dehradun.

देहरादून में बादलों ने छह डिग्री गिराया पारा

Thu, 11 Feb 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Feb 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
cloudy weather in dehradun.

राजधानी देहरादून में दिनभर घने बादल छाए रहने से दिन का तापमान छह डिग्री गिर गया। हालांकि पूर्वानुमान के मुताबिक कहीं भी ओले पड़ने की सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अब शुक्रवार को भी प्रदेश में चार जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं जबकि राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। प्रदेश के तीन जिलों दून, हरिद्वार और टिहरी के लिए मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह से आगामी 24 घंटे ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी।
विज्ञापन


हालांकि कहीं भी दिन में ओले या बारिश नहीं हुई। टिहरी में हल्की बूंदाबांदी हुई। खबर लिखे जाने तक कहीं भी बारिश नहीं हुई थी। राजधानी में दिन में घने बादलों और हल्की हवाओं की वजह से तापमान में छह डिग्री गिरावट दर्ज की गई। जहां बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री था, वहीं बृहस्पतिवार को तापमान गिरकर 18.9 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भी बर्फ पड़ सकती है। राजधानी में शुक्रवार को कहीं कहीं आंशिक बादल आ सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed