फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cloudburst in pithoragarh and nainital disaster in uttarakhand

उत्तराखंड: नैनीताल में बादल फटा, चार जिलों में अतिवृष्टि से मची तबाही, दुकानों और घरों में घुसा मलबा

Sat, 02 Jun 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Jun 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Cloudburst in pithoragarh and nainital disaster in uttarakhand
Cloudburst

उत्तराखंड में शुक्रवार शाम को बदले मौसम ने फिर तबाही मचाई। नैनीताल के बेतालघाट में बादल फटने से लोगों के घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। वहीं पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी और पौड़ी  में अतिवृष्टि से खासा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


पौड़ी में गैशालाएं दब गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कोई जान-माल का कोई नुकसान नही पहुंचा है। लेकिन इससे लोगों के घरों में काफी नुकसान हुआ है।

मौसम के अचानक करवट बदलने के साथ ही उत्तराखंड के कर्इ जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है। नैनीताल के बेताल घाट में बादल फटने से भारी तबाही मची है। भारी बारिश ने भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी घाटी क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया है।

विज्ञापन

Cloudburst in pithoragarh and nainital disaster in uttarakhand
Cloudburst

उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश ने लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कुमाऊं के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है।

बलुवाकोट और डीडीहाट तहसील के तल्लाबगड़ क्षेत्र में डेढ़ घंटे की भारी बारिश से लोग दहशत में है। इसके साथ ही नदी-नाले भी उफान पर है।

जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार को बादल फटने के बाद  करीब एक दर्जन दुकानों-मकानों में मलबा और पानी घुसा है। नालों का पानी खेतों में आने से खेत मलबे से पट गए हैं। जौलजीबी तल्ला-बगड़ मार्ग लखनपुर के पास मलबा आने से बंद हो गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के तीन और मार्ग भी बंद है। हालांकि, मार्गों को खुलवाने के लिए लोकनिर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गर्इ है।

विज्ञापन

पौड़ी में पांच गोशालाएं दबी

Cloudburst in pithoragarh and nainital disaster in uttarakhand

थलीसैंण के बमोर्थ गांव में शुक्रवार शाम शाम साढ़े चार बजे बादल फटने से पांच गोशालाएं दब गई। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया गया है कि कुछ मवेशी भी मलबे में दब गए हैं।

दो से तीन पुलिया भी बह गई है। इसके अलावा बारातघर और ग्रामीणों के भवनों को भी नुकसान हुआ है।  बारिश से जगह-जगह रास्ते में मलबा आ गया है। इससे मार्ग बंद होने से घटनास्थल पर पहुंचने में दिक्कत हो रही है।  इसी ब्लॉक के एक अन्य गांव स्योली तल्ली में भी बारिश से नुकसान हुआ है। यहां दो दोपहिया वाहन बहने की सूचना है।

वहीं टहरी में घनसाली के भिलंगना ब्लॉक में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे भारी बारिश होने से कई गदेरे उफान पर आ गए, जिससे दो पुलिया, खेत, पेयजल लाइनें और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए।  गांव की दर्जनों नाली खेती में भी मलबा घुस गया। कोटी फैगूल में पडागली और इंद्रोला गांव की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और खेतों में मलबा घुस गया। तेज बारिश के साथ गदेरे के उफान पर आने से ग्रामीण खासे दहशत में हैं।

विज्ञापन

तीन लोग बहे, दो को बचाया

Cloudburst in pithoragarh and nainital disaster in uttarakhand
rain in uttarakhand

बड़कोट में  शुक्रवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से नौगांव ब्लाक के गंगटाड़ी गांव का गदेरा उफान पर आ गया। गंगटाड़ी के पूर्व प्रधान भरत सिंह राणा ने बताया कि यहां नेपाली मूल के एक परिवार के तीन सदस्य गदेरे के उफान में बह गए। हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह राम सिंह (52 वर्ष) और उसकी पत्नी धनसारी देवी(45) को तो बचा लिया, लेकिन राम सिंह की सात वर्षीय बेटी सावित्री लापता हो गई।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ एवं प्रशासन की टीम तत्काल मौके लिए रवाना हुई, लेकिन राजगढ़ी-गंगटाड़ी मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध होने के कारण यह टीम गांव तक नहीं पहुंच पाई है। गदेरे में बही लड़की का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। यमुना घाटी के कुपड़ा गांव में तेज हवाओं के कारण पूर्व प्रधान केंद्र सिंह राणा के घर की टीन की छत उड़ गई, जबकि बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed