फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cloud bursted near pithoragarh in uttarakhand

उत्तराखंडः पिथौरागढ़ में दो दिन बाद फिर फटा बादल, आफत में आए 40 परिवार

Wed, 16 Aug 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 16 Aug 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
cloud bursted near pithoragarh in uttarakhand
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
पिथौरागढ़ में एक बार फिर से बादल फटने की खबर है। सिमकोला में मांगती नाले के पास बादल फटने से 40 परिवार फंस गए। जिन्हें निकाल लिया गया है। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। स्थानीय विधायक हरीश धामी की टीम ने राहत सामग्री मौके पर पहुंचाई है। 
विज्ञापन


हादसे में एक घायल युवक सुशील तिवारी को हल्द्वानी गौलापार हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया है। केएमवीएन के जीएम धीरज गार्बयाल, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और एसडीएम एपी बाजपेई मौके पर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि धारचूला तहसील के मालपा और मांगती में रविवार की रात करीब 2.30 बजे बादल फटने के कारण भारी तबाही मच गई। मंगलवार की सुबह को राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया गया। अभी तक पांच शव मिल चुके हैं। अभी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार चौहान के नेतृत्व में घटना स्थल पर रेस्क्यू चलाया गया। लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू अभियान सेना, पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफकी टीम जुटी हैं। वहीं राजस्व टीम भी मौके पर मौजूद है। 

cloud bursted near pithoragarh in uttarakhand
राहत एवं बचाव कार्य
गौरतलब है कि आपदा की वजह से रास्ते टूट गए हैं। देर रात छोटे वाहनों के लिए रास्ते खोल दिए गए थे। साथ की क्षतिग्रस्त हुए मोटर पुल की मरम्मत के लिए भी काम शुरू करने की तैयारी है। लोनिवि और बीआरओ को निर्देश दिए गए हैं आपदा में जो भी सड़कें टूटीं हैं उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। 

जिलाधिकारी ने रास्ते बंद होने की वजह से ऊपरी क्षेत्र में फंसे लोगों को निशुल्क खाना उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने ये भी निर्देश जारी किए हैं कि मृत व्यक्तियों के शवों का पंचनामा कर वहीं अंतिम संस्कार करा दिया जाए। इसके लिए धारचूला राजस्व विभाग को व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। 

बताया गया है कि मांगती में सेना के कैंप को भारी नुकसान पहुंचा है। उनका सैन्य सामान, घोड़े, खच्चर और वाहन मलबे में दब गए हैं। मालपा में स्थानीय लोगों की तीन दुकानें टूट गई। मांगती में 24 खच्चर और 16 बकरियां मारी गई हैं। मांगती तक धारचूला से सड़क बनी है, लेकिन यह सड़क तवाघाट से आगे बुरी तरह नष्ट हो गई है।

इस सड़क पर तीन पुल बह गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार अभी खोजबीन का काम जारी है। सोमवार को भारी बारिश के कारण राहत और बचाव के काम में परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed