फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cloud burst in Uttarkashi heavy damage in rainy area of Nakuri village Uttarakhand Weather News Updates

Cloud burst in Uttarkashi: बादल फटने से नाकुरी गाड़ के बरसाली में भारी तबाही, आंखों के सामने बिखर गया सब कुछ

Tue, 30 Jul 2024 02:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 30 Jul 2024 02:57 PM IST
सार

प्रदेशभर में आज कई दौर की तेज बारिश के आसार मौसम विभाग की ओर से बताए गए। इसी बीच उत्तरकाशी से बादल फटने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन
Cloud burst in Uttarkashi heavy damage in rainy area of Nakuri village Uttarakhand Weather News Updates
उत्तरकाशी में बादल फटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी में बादल फटने की खबर सामने आई है। यहां नाकुरी गाड़ के बरसाली क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। सिंगोट की भी कई जगहों पर लोगों के खेत बर्बाद हो गए। घरों में पानी भर गया। सुरक्षा दीवार बह जाने से गांव के लिए खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गत रात्रि को भारी बारिश और बादल फटने की घटना से ना्कुरी गाड़ ने बरसाली क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। नाकुरी गाड़ में बाढ़ आने से ग्रामसभा सिंगोट, ग्रामसभा मांगली सेरा, ग्रामसभा बरसाली के नाकुरी में काश्तकारों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों के शौचालय, छानिया और घर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगली सेरा, सिंगोट, मलान गांव, नाकुरी में गांव के सुरक्षा दीवार बह जाने से गांव के लिए खतरा पैदा हो गया है। सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग की दर्जनों नहरें बाढ़ में बह जाने से सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है।।

कई दौर की तेज बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। 

बारिश से राज्य में 131 मार्ग प्रभावित

राज्य में 131 मार्ग बंद हैं। इसमें सबसे अधिक पिथौरागढ़ और चमोली जिला प्रभावित हैं। पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 21 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। चमोली में 23 ग्रामीण मार्ग प्रभावित हैं। बागेश्वर में एक जिला मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग और 13 ग्रामीण मार्ग, उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग और सात ग्रामीण मोटर मार्ग और देहरादून में दो राज्य मार्ग, एक अन्य मार्ग और 15 ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जंगल से गजराज की लजीज खुराक चोरी होने से रोकने के लिए फोर्स तैनात, चेकिंग अभियान चलाना पड़ रहा

रुद्रप्रयाग में आठ, पौड़ी में 11, टिहरी में नौ, नैनीताल में तीन, चंपावत में सात ग्रामीण मोटर मार्ग और अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। वहीं, टिहरी बांध का जलस्तर 791.91 मीटर (अधिकतम 830 मीटर) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed