फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   closing of nasik kumbh.

उखड़ने लगे तंबू, समापन की ओर नासिक कुंभ

Tue, 22 Sep 2015 01:23 PM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
closing of nasik kumbh.

नासिक और त्र्यंबकेश्वर में चल रहा कुंभ अब समापन पर है। नासिक में आखिरी स्नान हो चुका है और कुंभनगर के तंबू उखड़ने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


जबकि त्र्यंबकेश्वर में 25 सितंबर को शाही स्नान होने जा रहा है। 10 अखाड़े इस स्नान में शाही जुलूस निकालेंगे। 28 सितंबर को अखाड़ा ने कढ़ी-पकौड़ा भोज रखा है। यह भोज होते ही नागा संन्यासी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होने शुरू हो जाएंगे।

संन्यासियों में ‘कढ़ी-पकौड़ा बेसन का....रस्ता पकड़ो टेशन (स्टेशन) का’ नारा बहुत प्रचलित है। जब भी कुंभ का समापन किसी नगर में होता है, तब कुंभ में आए साधु-संन्यासियों को आखिरी प्रतीक्षा कढ़ी-पकौड़ा की रहती है। इस बार संन्यासियों, उदासियों और निर्मलों का आखिरी शाही स्नान 25 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह स्नान त्र्यंबके श्वर में होगा।

विज्ञापन

नासिक में हो चुका है आखिरी स्नान

closing of nasik kumbh.

चूंकि नासिक का आखिरी स्नान हो चुका है, बैरागियों के भक्त भी लौट गए हैं। लेकिन जो श्रद्धालु त्र्यंबक का स्नान भी देखना चाहते हैं, वे अब तक रुके हैं। त्र्यंबकेश्वर में वर्षा होने से उतनी रौनक नहीं रह गई है।

लेकिन अंतिम शाही स्नान की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। नागा संन्यासी इस जुलूस में अपने कई महामंडलेश्वरों को भी आमंत्रित कर चुके हैं। संभावना है कि इस स्नान पर हाथी-घोड़ों की सवारियां भी निकाली जाएंगी।

400 वर्षों से चल रही परंपरा
सिंहस्थ कुंभ मेले में पिछले 400 वर्षों से परंपरा चल रही है कि जूना पीठाधीश्वर भगवान त्र्यंबक की पूजा-अर्चना करते हैं। श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि इस पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है।

प्रात:काल महाभिषेक किया जाएगा। 108 प्रकार की औषधियों से त्र्यंबक भगवान का अर्चन होगा। महाराज श्री के शिष्य नरसिंहा गिरि सहित प्रभु प्रेम आश्रम संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed