फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Close the private hospital and take possession of the papers

वेल केयर अस्पताल बंद कराया, कागजात कब्जे में लिए

Sat, 05 Nov 2022 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Close the private hospital and take possession of the papers
पैर दर्द से परेशान निजी अस्पताल आए व्यक्ति की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पूरी होने तक वेलकेयर अस्पताल को बंद करा दिया है। टीम ने जांच के साथ ही कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। इन दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा दिया है। माजरा स्थित वेलकेयर अस्पताल में बृहस्पतिवार को देर रात जमकर हंगामा हुआ था। यहां पैर के दर्द का इलाज कराने आए व्यक्ति अजय बब्बर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। बताया कि मामले में मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर भी नहीं आई है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामला स्वास्थ्य से जुड़ा है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय की टीम जांच करने पहुंची
सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि शुक्रवार को वेलकेयर अस्पताल गई टीम ने डॉक्टरों व अन्य स्टॉफ से पूछताछ की। साथ ही अस्पताल और डॉक्टरों से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कहा कि जांच पूरी होने तक अस्पताल को बंद कराया गया है। बताया कि घटना के वक्त रात को भी एक टीम मौके पर थी और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की।

मामले में अभी हमें कुछ नहीं कहना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष अस्पताल रखेगा। हमारे डॉक्टर मरीजों की सेवा कार्य में पूरी तरह से लगे हुए हैं।
-विनय कुमार एलन, प्रबंध निदेशक, वेलकेयर अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed