फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   clock tower in dehradun.

बदला-बदला नजर आएगा अपना घंटाघर

Wed, 03 Jun 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Jun 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
clock tower in dehradun.

राजधानी देहरादून का दिल कहा जाने वाला घंटाघर बेहद जल्द खूबसूरत नजर आएगा।

विज्ञापन


चारों तरफ रंगीन फव्वारें, हरी खास और नई घड़ियां। सब कुछ बदला-बदला होगा। एमडीडीए ने इसके लिए ड्राइंग और डीपीआर तैयार कर नगर निगम को सौंप दी है। जिसे मंगलवार को हुई बैठक में नगर निगम ने ओएनजीसी अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया।

ओएनजीसी पूरे प्रोजेक्ट के लिए एक करोड़ 18 लाख रुपए का बजट जारी कर रहा है। हालांकि पास करने के लिए बजट की फाइल को ओएनजीसी के बोर्ड में रखा जाएगा। पिछले एक साल से ओएनजीसी और नगर निगम के बीच इस संबंध में कई दौर की वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन


मंगलवार को मेयर विनोद चमोली की अध्यक्षता में हुई बैठक में निगम ने डीपीआर ओएनजीसी अधिकारियों को सौंपी। ओएनजीसी अधिकारियों ने बताया, घंटाघर के सुंदरीकरण का काम कोआपरेटिव सोशल रेस्पोंसबिलिटी (सीएसआर) फंड से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि बजट एक करोड़ से ऊपर है, इसलिए इसे बोर्ड से पास कराना होगा। जिसमें एक से दो माह का समय लग सकता है। वहीं मेयर विनोद चमोली ने कहा कि बोर्ड से मंजूरी मिलने से पहले जो औपचारिकताएं निगम कर सकता है, उसे अधिकारी तुरंत निपटा लें। ताकि अब और देर न हो। उन्होंने बताया कि लगभग एक साल के भीतर घंटाघर सुंदरीकरण का प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा।

ऐसा होगा अपना घंटाघर

- पुरी इमारत की बुनियाद नई होगी
- घड़ियों की मरम्मत होगी
- चारों और बगीचा और नई रेलिंग और जालियां लगेंगी
- रंगीन फव्वारें लगाए जाएंगे
- हाई बीम लाइटिंग की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed